बजट घोषणाओं पर डूंगरपुर जिला कलक्टर का विशेष फोकस
वैकल्पिक भवन चिह्नीकरण का 100 फीसदी कार्य पूरा मुख्य सचिव की वीसी में जिला कलक्टर ने दिया प्रजेंटेशन डूंगरपुर, 22 मार्च/मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने बुधवार को वीसी के माध्यम से राज्य के सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर की बैठक ली। डूंगरपुर जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने जिले में बजट 2023-24 में घोषित विभिन्न संस्थानों की स्थापना के लिए भवन, भूमि आवंटन, राज्य स्तर पर प्रेषित किए जाने वाले प्रस्ताव आदि पर आधारित प्रजेंटेशन दिया। जिला कलक्टर ने जिला स्तर पर प्रक्रियाधीन भूमि आवंटन प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि 23 में से 18 प्रकरण में…
