जिला कलक्टर एल.एन.मंत्री ने मोबाइल वेन के माध्यम से हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
डंूगरपुर, 05 अप्रैल/इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार एवं लोक मीडिया कार्य हेतु नुक्कड नाटक, कटपुतली शो एवं मोबाइल वेन के माध्यम से गतिविधियां आयोजित करने हेतु जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर जिले की सभी ग्राम पंचायतों के लिये रवाना किया। महिला बाल विकास विभाग के उप निदेशक पंकज द्विवेेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत गांव एवं पंचायतों में इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योेजना के अन्तर्गत सरकारी लाभ, आर्थिक सहायता, माताओ एवं गर्भवती कोे स्वास्थ्य जागरूकता, खानपान सप्ताह, महिला मतदान जागरूकता, आदि कार्यक्रमां का आयोजन किया जाएगा तथा आमजन जागरूकता संबंधित कार्यक्रमों…
