डूंगरपुर : जैन समाज ने साधु संतों पर हमले, मंदिर तोड़फोड़ और चोरी की घटनाओं पर जताया रोष
डूंगरपुर, 21 अप्रैल : डूंगरपुर में सोमवार को सकल जैन समाज के सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाज के लोगों ने देशभर में जैन साधु-संतों और मंदिरों पर हो रहे हमलों पर गहरा रोष जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मध्यप्रदेश के नीमच ज़िले के कछावा गांव में जैन साधु-संतों के साथ असामाजिक तत्वों ने बेरहमी से मारपीट की, जिसकी समाज ने कड़ी निंदा की है। इसके अलावा, मुंबई के विले पार्ले में स्थित एक 30 साल पुराने…
