डूंगरपुर : महामहिम राष्ट्रपति के बेणेश्वर धाम दौरे को लेकर डूंगरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर
डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिला कलक्टर की संयुक्त रूप से बैठक आयोजित डूंगरपुर, 09 फरवरी। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की 14 फरवरी को श्री बेणेश्वर धाम में प्रस्तावित यात्रा के संबंध में डूंगरपुर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव एवं प्रतापगढ़ जिला कलक्टर श्रीमती अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को श्री बेणेश्वर धाम में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कुलराज मीणा, जिला परिषद सीईओ गितेश श्री मालवीय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन चारण, पूर्व विधायक आसपुर गोपीचंद मीणा सहित तीनों जिलों के अन्य अधिकारी, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, सदस्य…
