Dungarpur

कार से ढाई लाख की अवैध शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

कार से ढाई लाख की अवैध शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

डूंगरपुर: जिले की चौरासी थाना पुलिस ने एक कार से अंग्रेजी शराब की 257 बोतलें बरामद कर उसके चालक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रिजवाना खान ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में गोरादा घाटा के निकट नाकाबंदी की गई। इस दौरान डूंगरपुर की ओर से एक कार को रोककर तलाशी लेने पर उसकी सीट के नीचे बॉक्स में विभिन्न ब्रांड की 257 बोतल भरी हुईं पाई गईं। पुलिस ने कार चालक झुंझुनू निवासी विक्रम पुत्र मोतीलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जब्त की गई शराब की बाजार कीमत करीब दो…
Read More
डूंगरपुर : गैप सागर की पाल पर सजी लोकतंत्र की रंगोली

डूंगरपुर : गैप सागर की पाल पर सजी लोकतंत्र की रंगोली

दीपदान कर मतदान जागरुकता का संदेश दिया डूंगरपुर, 20 मार्च। लोकसभा आम चुनाव के तहत 26 अप्रैल को मतदान होना है भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान जागरूकता के लिए जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार शाम को गैप सागर की पाल पर दीपदान और  मतदान जागरूकता के लिए रंगोली बनाकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। मतदान की शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गौरव बजाड़, उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुलराज मीणा, जिला परिषद सीईओ मुकेश…
Read More
मिशन नो वन लेफ्ट बिहाइंड, शिविर में 241 दिव्यांगजनों का पंजीयन, 39 रोडवेज पास के आवेदन

मिशन नो वन लेफ्ट बिहाइंड, शिविर में 241 दिव्यांगजनों का पंजीयन, 39 रोडवेज पास के आवेदन

साबला में  दिव्यांगजन पंजीयन शिविर का शनिवार को आखिरी दिन डूंगरपुर, 1 मार्च। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के मिशन नो वन लेफ्ट बिहाइंड के तहत जिले में दिव्यांगजनों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का सिलसिला जारी है। जिले के साबला उपखंड मुख्यालय पर पंचायत समिति परिसर में शुक्रवार को शिविर के दूसरे दिन भी दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन करवाए गए। उपखंड अधिकारी साबला सुनील कुमार कटेवा ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को कुल 241 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें से 96 दिव्यांगजन ऑनलाइन  सर्टिफिकेट जारी किए गए।…
Read More
लोक संस्कृति, विरासत और कला का त्रिवेणी संगम

लोक संस्कृति, विरासत और कला का त्रिवेणी संगम

बेणेश्वर मेले में गैर प्रतियोगिता, कलाकारों के साथ झूमे दर्शक डूंगरपुर, 24 फरवरी। माही, सोम और जाखम नदी के संगम पर स्थित श्री बेणेश्वर धाम मेला शनिवार को लोक संस्कृति से गुलजार हो उठा। आदिवासियों के कुंभ के नाम से मशहूर बेणेश्वर मेले में जिला प्रशासन, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गैर प्रतियोगिता में कलाकरों के सधे हुए कदमों और ढोल, थाली की थाप और घुंघरूओं की खनक के बीच गैर नृत्य करते कलाकारों ने  सभी का मन मोह लिया। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि गैर नृत्य में…
Read More
डूंगरपुर : खेलकूद, स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

डूंगरपुर : खेलकूद, स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

डूंगरपुर, 24 फरवरी। राजस्थान अकाउंटेंट ऐसोशियेशन जिला शाखा डूंगरपुर का द्वितीय खेलकूद एवं स्नेह मिलन समारोह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयसिंह डामोर कोषाधिकारी डूंगरपुर, भुवनेश चौबीसा जिलाध्यक्ष पेंशनर समाज, धनेश्वर पंड्या जिलाध्यक्ष, चिराग कोठरी, सुभाष रोट, रॉ जिला अध्यक्ष बांसवाड़ा अभिषेक लोधा, नवनीत श्रीमाल आदि उपस्थित साथियों द्वारा सेवानिवृत लेखाधिकारी दौलतराम डामोर, हेमंत जैन एवं अशोक जैन का माल्यार्पण एवम् पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इससे पहले प्रथम सत्र में आईपीएल की तर्ज पर टीमें गठित कर लेखा साथियों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 400 मीटर महिला दौड़ में ऋतु शर्मा प्रथम, शीतल पटेल द्वितीय…
Read More
साहित्यकार प्रतिज्ञा भट्ट के गीत संग्रह ‘उम्मीदों के दीये’ का विमोचन

साहित्यकार प्रतिज्ञा भट्ट के गीत संग्रह ‘उम्मीदों के दीये’ का विमोचन

जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, बेणेश्वर पीठाधीश्वर श्री अच्युतानंद जी महाराज एवं पं. कमलेश शास्त्री ने किया विमोचन डूंगरपुर, 22 फरवरी/लेखिका व कवयित्री श्रीमती प्रतिज्ञा भट्ट के गीत संग्रह ‘उम्मीदों के दीये’ का विमोचन श्री हरि मन्दिर साबला में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, बेणेश्वर पीठाधीश्वर गोस्वामी महंत श्री अच्युतानंद जी महाराज एवं कथा मर्मज्ञ आचार्य पं. कमलेश शास्त्री ने किया। यह कार्यक्रम श्री निष्कलंक भगवान प्रन्यास बेणेश्वरधाम, राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र एवं केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय माव संगोष्ठी के अन्तर्गत हुआ। साहित्यकार श्रीमती प्रतिज्ञा भट्ट…
Read More
बेणेश्वर मेला आज से, लोक कलाओं और संस्कृति के आंगन में उमडे़गा श्रद्धा का सैलाब

बेणेश्वर मेला आज से, लोक कलाओं और संस्कृति के आंगन में उमडे़गा श्रद्धा का सैलाब

डूंगरपुर, 19 फरवरी। पर्यटन विभाग राजस्थान और जिला प्रशासन डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में वागड़ संस्कृति के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर बेणेश्वर धाम पर गुरुवार 20 फरवरी से 24 फरवरी तक बेणेश्वर मेला आयोजित होगा। मेले में 22 फरवरी को शाम 7 बजे से स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। 23 और 24 फरवरी को शाम 7 बजे से पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और पर्यटन विभाग की ओर से लोक कलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएगी। मेले में ट्राइबल स्पोर्ट्स, जुलूस, ट्राइबल बाजार, गेर नृत्य प्रतियोगिता, वागड़ श्री और वागड़ नी रूपारी, साफा बांधो प्रतियोगिता, दीपदान सहित अन्य गतिविधियां…
Read More
प्रकृति से सामंजस्य रख प्रसन्नतापूर्वक जीना आदिवासी समाज से सीखें – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

प्रकृति से सामंजस्य रख प्रसन्नतापूर्वक जीना आदिवासी समाज से सीखें – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

- बेणेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने लखपति दीदी सम्मेलन में संबोधित किया - भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाएं निभाएंगी अग्रणी भूमिका - राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध -मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा - सम्मेलन में प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों की आदिवासी महिलाएं शामिल हुई - प्रदेश में 11.27 लाख महिलाओं को लखपति दीदी योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य जयपुर-डूंगरपुर, 14 फरवरी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि समाज के अन्य वर्गों के लोग आदिवासी समाज से बहुत कुछ सीख सकते हैं। जनजातीय समुदायों ने स्वशासन के अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किये हैं।…
Read More
डूंगरपुर : 5 वे राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम के लिए 12 तक करें आवेदन

डूंगरपुर : 5 वे राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम के लिए 12 तक करें आवेदन

संसद में भाषण देने और 2 लाख तक का इनाम पाने का अवसर युवाओं की आवाज संसद तक पहुंचाने का मंच डूंगरपुर, 10 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा पांचवें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस वर्ष की थीम ‘‘युवाओं की आवाज: राष्ट्र के परिवर्तन के लिए संलग्न हों और सशक्त बनें ‘‘ रखी गई हैं। राष्ट्रीय युवा संसद, युवाओं को संसदीय और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ से लैस करने के लिये एक अभिनव कार्यक्रम हैं। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि एनवाईपीएफ कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने ‘मन…
Read More
डूंगरपुर : महामहिम राष्ट्रपति के बेणेश्वर धाम दौरे को लेकर डूंगरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

डूंगरपुर : महामहिम राष्ट्रपति के बेणेश्वर धाम दौरे को लेकर डूंगरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिला कलक्टर की संयुक्त रूप से बैठक आयोजित डूंगरपुर, 09 फरवरी। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी  मुर्मू की 14 फरवरी को श्री बेणेश्वर धाम में प्रस्तावित यात्रा के संबंध में डूंगरपुर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव एवं प्रतापगढ़ जिला कलक्टर श्रीमती अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को श्री बेणेश्वर धाम में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कुलराज मीणा, जिला परिषद सीईओ गितेश श्री मालवीय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन चारण, पूर्व विधायक आसपुर गोपीचंद मीणा सहित तीनों जिलों के अन्य अधिकारी, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, सदस्य…
Read More
error: Content is protected !!