तालाब किनारे पैर फिसलने से युवक तालाब में गिरा, डूबने से हुई मौत
डूंगरपुर,12 जून। जिले के आसपुरा थाना क्षेत्र के पूंजपुर गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। युवक गांव के पूंजेला तालाब मंगलवार शाम को घूमने गया था। इस दौरान तालाब किनारे उसका पैर फिसलने गया। मृतक युवक इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। आसपुर पुलिस ने बताया कि, पूंजपुर निवासी सिनेश जैन ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा हिमांक जैन उम्र 25 मंगलवार को गांव के पूंजेला तालाब पर घूमने के लिए गया था। इस दौरान अचानक तालाब किनारे उसका पैर फिसल…
