लक्ष्य के अनुरूप करें कार्य : जिला कलक्टर
डूंगरपुर, 18 जून। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने विभिन्न योजना में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्देश मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बीस सूत्रीय कार्यक्रम की द्वितीय स्तर समीक्षात्मक बैठक में दिए। बैठक में माह अप्रैल 2023 से माह मार्च 2024 तक एवं मई 2024 तक की प्रगति की समीक्षा तथा वर्ष 2024-25 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम में सम्मिलित एमजीएनआरईजी…
