भगवान् महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिसद उपनगरीय परिक्षेत्र हिरण मगरी के सकल जैन समाज की महिला संगठनों द्वारा विद्या निकेतन स्कूल सेक्टर 4 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नमित मेहता, सहकारिता प्रकोष्ठ एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद सामर, सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग के जतीन गांधी, ओसवाल सभा एवं महावीर स्वाध्याय अंबामाता के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस के  दिलीप जारोली, सीए प्रीतेश जैन एवं गौरव गनोडिया थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ निम्न संगठनों अपनी प्रस्तुति देकर किया, जिसमें जैन महिला मंच से 4,पुष्प बहु मंडल से 3, महावीर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा 16 सपनों पर नृत्य नाटिका, महिला मंडल सेक्टर 5 जेनिश्म अपनाना है जैन धर्म अपनाना है नाटक, सेक्टर 3-4-5 से बीसा नरसिंहपुरा युवा महिला प्रकोष्ठ द्वारा नृत्य, श्वेतांबर महिला मंडल सेक्टर 8 द्वारा नाटक, महावीर चैत्यालय सैक्टर 3 द्वारा नृत्य, से.3 से ही जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा जैसा बोओगे वैसा पाओगे नाटक, चंदनबाला महिला मंडल सेक्टर 3-4-5 द्वारा नृत्य नाटिका, काशीपुरी  कॉलोनी से महिला मंडल द्वारा समूह नृत्य, त्रिशला मंडल महावीरम द्वारा नृत्य नाटिका एवं कवि कमलेश जैन द्वारा कविता पाठ के साथ कई प्रस्तुतियां दी गई जिससे उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में महावीर जैन जागृति परिषद द्वारा उप नगर में जैन एकता के विषय में किए जा रहे कार्यों के लिए सराहना की एवं निरंतर कार्यक्रम उपनगरीय क्षेत्र में एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में लगभग 2000 महिला पुरुष की उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों द्वारा महिला प्रकोष्ठ के संचालकों को कार्यक्रम देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित दिया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक डॉ.गरिमा धींग, अध्यक्ष वन्दना बाबेल, मंत्री विद्या खटवड,संयोजिका चंचल माण्डावत, उषा मेहता, उषा कुनावत, सरला बंाठिया के साथ सभी महिला संगठनों एवं पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम वह अंत में सभी सहभागियों को अतिथियों द्वारा एवं कोर कमेटी के डॉ. हिम्मत लाल वया, अरुण कुमार बया, अरूण लुणदिया,सुशील बांठिया, दिनेश नंदावत,आर सी मेहता, राजेंद्र अखावत राजेंद्र डागा एवं हेमंत पामेचा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। प्रथम पुरस्कार महावीर महाविद्यालय की बालिकाओं को वह द्वितीय पुरस्कार चंदनबाला महिला मंडल सेक्टर 3 को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन स्वीटी कोठारी द्वारा किया गया। धन्यवाद महिला प्रकोष्ठ की मंत्री विद्या खटवड ने दिया एवं समस्त कार्यक्रमों के लिए विद्या निकेतन प्रांगण उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!