डूंगरपुर : 10वीं और 12वीं में जिले की सरकारी स्कूलों की टॉपर बेटियों का होगा सम्मान
जिला कलक्टर करेंगे होनहार बेटियों के साथ संवाद डूंगरपुर, 11 जून। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला महिला समाधान समिति एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जिला कार्यदल समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मोतीलाल मीणा को जिले में हाल ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिले में टॉप टेन रैंक हासिल करने वाली बेटियों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि जुलाई माह में स्कूल खुलने के साथ ही जिला स्तर पर बेटियों को…
