‘राइजिंग राजस्थान’ जिला स्तरीय समिट का आगाज डूंगरपुर से
-1149.23 करोड़ के हुए एमओयू, 63 उद्यमियों ने किया निवेश डूंगरपुर, 4 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को पूर्ण करने की मंशा अनुरूप राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट के जिला स्तरीय समिट का जनजाति बहुल डूंगरपुर जिले से शुक्रवार को समारोह पूर्वक आगाज हुआ। जिला प्रशासन, उद्योग विभाग तथा रीको इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वाधान में होटल लेक व्यू सभागार में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, संयुक्त आयुक्त उद्योग विभाग जयपुर पी.एन.शर्मा, उपायुक्त टीएडी डॉ. सत्यप्रकाश कसवा, प्रदेश महामंत्री लघु उद्योग भारती राजस्थान योगेंद्र शर्मा, उद्यमी प्रवासी राजस्थानी निवासी डूंगरपुर विनोद…
