Dungarpur

चौरासी उपचुनाव: टिकट बंटवारे पर बीएपी में फूट, पोपट खोखरिया की बगावत के आसार

चौरासी उपचुनाव: टिकट बंटवारे पर बीएपी में फूट, पोपट खोखरिया की बगावत के आसार

-जुगल कलाल डूंगरपुर,20 अक्टूबर. राजस्थान की चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पार्टी के फाउंडिंग मेंबर और वरिष्ठ नेता पोपट खोखरिया की नाराजगी से बीएपी को बड़ा झटका लग सकता है। उन्होंने पार्टी द्वारा चौरासी सीट के लिए घोषित प्रत्याशी का विरोध करते हुए अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की है। इस स्थिति से न सिर्फ बीएपी के भीतर की कलह उजागर हो रही है, बल्कि डूंगरपुर की राजनीति में भी हलचल मच गई है।…
Read More
डूंगरपुर: 251 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन

डूंगरपुर: 251 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन

-चौरासी विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव डूंगरपुर, 18 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह व राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुक्रवार को एनआईसी, डूंगरपुर के सभागार में चौरासी विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन में 251 मतदान केंद्रों के लिए बीयू, सीयू और वीवीपैट का चयन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि चौरासी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 251 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 07 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। उपचुनाव के तहत मतदान 13 नवम्बर को होगा और 23 नवम्बर को मतगणना होगी।…
Read More
डूंगरपुर: विधानसभा उप चुनाव-2024 नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

डूंगरपुर: विधानसभा उप चुनाव-2024 नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

डूंगरपुर, 17 अक्टूबर। विधानसभा उप चुनाव-2024 के तहत 85 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके एवं दिव्यांग मतदाताओं की अधिकतम निर्वाचन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदान केन्द्रों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने एवं उनके निवास से मतदान केन्द्र के लिए आवागमन के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश धाकड़ ने बताया कि इसके लिए नोडल अधिकारी उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अशोक शर्मा मोबाइल नंबर 9414327034 एवं सहायक नोडल अधिकारी सीओ स्काउट डूंगरपुर सुनील कुमार मोबाइल नंबर 8233569676 नियुक्त किए गए…
Read More
डूंगरपुर: चौरासी विधानसभा उपचुनाव का मतदान 13 नवम्बर को,  जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

डूंगरपुर: चौरासी विधानसभा उपचुनाव का मतदान 13 नवम्बर को, जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

-23 नवम्बर को होगी मतगणना -जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह ने की प्रेस वार्ता डूंगरपुर, 15 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव 13 नवम्बर को होगा और 23 नवम्बर को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार चुनाव तिथि…
Read More
डूंगरपुर : चौरासी विधानसभा उपचुनाव का मतदान 13 नवम्बर को,  पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू, 23 नवम्बर को होगी मतगणना

डूंगरपुर : चौरासी विधानसभा उपचुनाव का मतदान 13 नवम्बर को,  पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू, 23 नवम्बर को होगी मतगणना

डूंगरपुर, 15 अक्टूबर । भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव 13 नवम्बर को होगा और 23 नवम्बर को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार चुनाव तिथि की घोषणा के 24, 48 और 72 घंटों के दौरान पूर्ण की जाने वाली कार्रवाई…
Read More
डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 103 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद, 30 लाख रुपये की संपत्ति लौटाई

डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 103 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद, 30 लाख रुपये की संपत्ति लौटाई

डूंगरपुर, 15 अक्टूबर। जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 103 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद मंगलवार को एसपी मोनिका सैन ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इन सभी मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सुपुर्द किया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान से मोबाइल मालिकों के चेहरे पर राहत और खुशी दोनों देखी गईं। एसपी मोनिका सैन ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लगातार मोबाइल फोन चोरी और गुम होने की…
Read More
मुख्यमंत्री का एक दिवसीय डूंगरपुर दौरा

मुख्यमंत्री का एक दिवसीय डूंगरपुर दौरा

-वागड़ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा डूंगरपुर, 9 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान के लक्ष्य की ओर निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे में अधिकारी-कर्मचारी आमजन को बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं सुलभता से उपलब्ध कराने के लिए कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ कार्य करें। उन्होंने इन कार्यों में कोताही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री शर्मा बुधवार को डूंगरपुर के गुरुकुल संस्थान सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि…
Read More
10 हजार की रिश्वत लेते स्कूल का टीचर गिरफ्तार

10 हजार की रिश्वत लेते स्कूल का टीचर गिरफ्तार

डूंगरपुर, 9 अक्टूबर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की डूगंरपुर टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक सरकारी स्कूल के टीचर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की डूंगरपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसका पेंशन प्रकरण तैयार कर भिजवाने की एवज में आरोपी रमेश चंद कोटेड शिक्षाकर्मी द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। एसीबी उदयपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी की डूंगरपुर…
Read More
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 9 अक्टूबर को डूंगरपुर दौरे पर

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 9 अक्टूबर को डूंगरपुर दौरे पर

डूंगरपुर, 8 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 9 अक्टूबर, बुधवार को डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 11.40 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे उदयपुर पहुंचेंगे तथा दोपहर 12.25 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 12.50 पुलिस लाइन हेलीपैड डूंगरपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12.55 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से गुरुकुल पीजी कॉलेज सिंटेक्स मिल के पास बिछीवाड़ा रोड बोरी डूंगरपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सायं 5.40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड डूंगरपुर से उदयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
Read More
error: Content is protected !!