जेसीबी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति हुई मौत बिछीवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
डूंगरपुर, 25 सितंबर। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र कनबा नवलश्याम मार्ग पर बुधवार देर शाम को बाइक सवार पति पत्नी को जेसीबी ने सामने से आकर टक्कर मार दी। जिससे हादसे में गंभीर रूप से घायल दपंति को 108 की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पति मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार छापी गांव निवासी लालशंकर पुत्र हाकर चंद नाई अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ गांव से नवलश्याम से गामड़ी अहाड़ा रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। रास्ते में नवलश्याम-कनबा सडक़ पर सामने से तेज गति…
