Dungarpur

डूंगरपुर : ब्राउन शुगर की सप्लाई करने वाले आरोपी को खेरवाडा से पुलिस ने किया गिरफतार 

डूंगरपुर : ब्राउन शुगर की सप्लाई करने वाले आरोपी को खेरवाडा से पुलिस ने किया गिरफतार 

-माथुगामडा रोड पर कषि दो युवकों के जेब से मिली थी नशीली पुडिया डूंगरपुर, 29 नवंबर।  कोतवाली पुलिस की ओर से माथुगामडा रोड पर ब्राउन शुगर से पकडे युवकों से पूछताछ में सप्लाई करने वाले आरोपी की जानकारी दी थी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने खेरवाडा के कटेवडी गांव में सप्लाई करने वाले आदतन अपराधी को गिरफतार कर न्यायलय में पेश किया। इसके खिलाफ पूर्व में भी शराब तस्करी और ब्राउन शुगर बेचने के केस दर्ज है। कोतवाली पुलिस ने 21 नवंबर को माथुगामडा रोड पर ब्राउन शुगर का परिवहन करते हुए दो युवकों को दबोचा था। इसी मामले में…
Read More
जमीनी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

जमीनी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

डूंगरपुर, 25 नवंबर.  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के सब-इंस्पेक्टर अमृतलाल ने बताया कि घटना 4 नवंबर की रात 8 बजे की है। भंडारिया निचला फला निवासी समसिंह राजपूत ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में जितेंद्र सिंह चौहान और कल्याण सिंह चौहान समेत 8-10 लोगों ने समसिंह पर पत्थरों, लाठी-डंडों और घूसों से हमला कर दिया। हमले में समसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को…
Read More
बिजली क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ डूंगरपुर में बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन, कामकाज का बहिष्कार

बिजली क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ डूंगरपुर में बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन, कामकाज का बहिष्कार

डूंगरपुर, 25 नवंबर । बिजली क्षेत्र में निजीकरण के विरोध में डूंगरपुर जिले के बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को अपने कार्य का बहिष्कार किया। सभी एईएन ऑफिस पर धरना देकर निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। बिजलीकर्मियों ने निजीकरण के तहत डिस्कॉम में विद्युत केंद्रों के संचालन, कमीशनिंग फीडर, ट्रंकी बेसिस स्कीम, एमबीसी (मीटरिंग, बिलिंग और कलेक्शन) के प्राइवेट टेंडर निकालने पर रोष प्रकट किया। पुरानी पेंशन और नई भर्तियों की मांग : भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी नंदलाल…
Read More
डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के परिणाम घोषित

डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के परिणाम घोषित

रिटर्निंग अधिकारी कपिल कोठारी ने सौंपा विजेता प्रमाण पत्र डूंगरपुर, 23 नवम्बर। विधानसभा उप चुनाव-2024 के तहत डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट के लिए मतगणना शनिवार को श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय, डूंगरपुर में संपन्न हुई। अंतिम परिणाम के अनुसार चौरासी विधानसभा क्षेत्र-161 से भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा विजयी हुए। उन्हें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के कारीलाल ननोमा से 24,370 अधिक मत प्राप्त हुए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। सबसे पहले ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट की गणना की गई। इसके बाद…
Read More
डूंगरपुर : परिणाम बिना किसी त्रुटि के समय पर घोषित किए जाएं-जिला निर्वाचन अधिकारी

डूंगरपुर : परिणाम बिना किसी त्रुटि के समय पर घोषित किए जाएं-जिला निर्वाचन अधिकारी

विधानसभा उपचुनाव- 2024... मतगणना 23 नवम्बर को सुबह 8 बजे से प्रकोष्ठों के प्रभारी-सह प्रभारी अधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा डूंगरपुर, 21 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह ने गुरुवार को विधानसभा उपचुनाव के तहत गठित प्रकोष्ठों के प्रभारी-सहप्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में 23 नवम्बर को होने वाली मतगणना से पूर्व, मतगणना के दौरान और मतगणना के बाद किए जाने वाले कार्यों, व्यवस्थाओं और मानक संचालन प्रक्रिया को लेकर चर्चा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक…
Read More
डूंगरपुर : 23 नवम्बर को मतगणना को लेकर जिले में निषेधाज्ञा जारी

डूंगरपुर : 23 नवम्बर को मतगणना को लेकर जिले में निषेधाज्ञा जारी

विधानसभा उप निर्वाचन-2024 डूंगरपुर, 21 नवम्बर। विधानसभा उप चुनाव-2024 के तहत मतगणना 23 नवम्बर को होने जा रही है। मतगणना के दौरान एवं मतगणना के पश्चात् डूंगरपुर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना नितान्त आवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना दिवस को एवं उसके बाद किसी प्रकार अविधिक रूप से एकत्र नहीं होंगे तथा आदेश की अवधि तक किसी भी प्रकार की आम सभा नहीं करेंगे। असाधारण परिस्थिति में संबंधित उपखण्ड के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को इस आदेश में छूट प्राप्त करने के लिए अनुमति प्राप्त की जाए। जिले में…
Read More
चौरासी उपचुनाव: हॉट सीट पर राजनीतिक साख और भविष्य का फैसला कल 

चौरासी उपचुनाव: हॉट सीट पर राजनीतिक साख और भविष्य का फैसला कल 

बीजेपी की जीत या बीएपी की पकड़? कांग्रेस की रणनीति से बिगड़ेगा खेल जुगल कलाल  डूंगरपुर, 21 नवंबर। डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। यह उपचुनाव केवल उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला नहीं करेगा, बल्कि राज्य की आदिवासी राजनीति और राष्ट्रीय पार्टियों की रणनीतियों के लिए भी निर्णायक साबित होगा। 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के बीच है। इस सीट पर खास नजर इसलिए है क्योंकि यह आदिवासी राजनीति का केंद्र है। यहां से बीएपी के प्रमुख नेता…
Read More
निर्माणाधीन मकान से सरिए चोरी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

निर्माणाधीन मकान से सरिए चोरी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डूंगरपुर, 19 नवंबर। कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से लोहे के सरिए चोरी करने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को मंगलवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि प्रार्थी निशांत जोशी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि शहर के किशनलाल गर्ग स्कूल के पास स्थित निर्माणाधीन मकान से 1.60 लाख रुपये के लोहे के सरिए चोरी हो गए थे। पुलिस ने पूर्व में इस मामले में तीन आरोपियों—प्रकाश कटारा मीणा, भैमा कटारा, और रमेश कटारा को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सरिए और वारदात में प्रयुक्त वाहन पिकअप बरामद किया था। जांच…
Read More
डूंगरपुर : एनएच 48 पर पलटे ट्रोले से टकराई कार, 1 की मौत, 4 गंभीर घायल

डूंगरपुर : एनएच 48 पर पलटे ट्रोले से टकराई कार, 1 की मौत, 4 गंभीर घायल

डूंगरपुर, 19 नवंबर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एनएच 48 पर खजूरी गांव के पास एक कार सड़क पर पलटे ट्रोले से टकरा गई। हादसे में अहमदाबाद निवासी जय भाई वसाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ, जब गुजरात नंबर की कार उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। घायलों को तुरंत बिछीवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के कारण उन्हें हिम्मतनगर रेफर…
Read More
संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित डूंगरपुर, 18 नवम्बर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को अधिकतम सात दिवस में निस्तारित करने के निर्देश दिए। यह निर्देश उन्होंने सोमवार को डीओईटी भवन के सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रकरणों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने, अधिकतम सात दिवस में निस्तारित करने, परिवादी से सीधे संवाद कर प्रकरण निस्तारित होने की जानकारी देने तथा नियमानुसार कार्य संभव नहीं होने की स्थिति में भी जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक में पीएचडी अधीक्षण अभियंता को प्रोजेक्ट…
Read More
error: Content is protected !!