टेम्बा गाँव को राजस्व गाँव बनाने की माँग, विधायक और जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
डूंगरपुर, 10 जनवरी। माड़ा ग्राम पंचायत के टेम्बा गाँव को नवीन राजस्व गाँव बनाने की माँग को लेकर ग्रामीणों ने लंबे समय से सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है। टेम्बा गाँव, जो वर्तमान में गैर-राजस्व गाँव है, विकास योजनाओं और सरकारी सुविधाओं से वंचित है। ग्राम पंचायत माड़ा में कुल चार गाँव—माड़ा, टेम्बा, घोड़ाघाट और सामीतेड़—शामिल हैं। इनमें से माड़ा और घोड़ाघाट राजस्व गाँव हैं, जबकि टेम्बा गाँव को अभी तक राजस्व गाँव का दर्जा नहीं दिया गया है। इसके चलते टेम्बा गाँव को पंचायत विकास के बजट और सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों…
