उदयपुर पुलिस के चुनौती बना हिस्ट्रीशीटर रणिया गिरफ्तार
35 दिन से पुलिस की 10 टीमें खंगाल रही थी जंगल, 25 हजार रुपए का ईनामी अपराधी था रणिया उदयपुर। जिला पुलिस के लिए एक महीने से अधिक समय से चुनौती बने हिस्ट्रीशीटर रणिया बुम्बरिया शुक्रवार को गुजरात के राजस्थान सीमा से सटे पालनपुर से गिरफ्त में आ गया। 35 दिन से जिला पुलिस की दस टीमें राजस्थान सीमा से लगे जंगलों में उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि जल्द ही उसके बेटे हिस्ट्रीशीटर खातरू को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर भी उदयपुर जिला पुलिस 25 हजार रुपए का इनाम की घोषणा…
