हरियाणा के पंचकुला के सौ लोगों को ठगा, उदयपुर से पकड़े पांच आरोपी
उदयपुर। हरियाणा के पंचकुला में सौ से अधिक लोगों से ठगी के मामले में पुलिस ने उदयपुर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना पुलिस की मदद से पंचकुला पुलिस ने इन आरोपियों से 24 मोबाइल, पांच एटीएम कार्ड बरामद किए है। इन सभी पहचान राजेंद्र, राहुल, मोहनलाल, दिलीप और मनीष के रूप में हुई, जो सभी उदयपुर संभाग के रहने वाले हैं। बताया गया कि इन आरोपियों पर एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप है। जिनके खिलाफ वहां की साइबर थाना पुलिस जांच में जुटी थी। जिसे पता चला कि ये सभी…
