कन्हैयालाल हत्याकांड में एक आरोपी को मिली जमानत
एनआईए की अदालत ने कहा, आरोपी के खिलाफ षड़यंत्र में शामिल होने का कोई सबूत नहीं उदयपुर। पिछले साल के जघन्य अपराध में शामिल उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी(एनआईए) की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को आरोपी फरहाद मोहम्मद उर्फ बबला को जमानत दे दी। एनआईए कोर्ट के न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने आदेश में कहा कि आरोपी के खिलाफ षड़यंत्र में शामिल होने के कोई आरोप नहीं हैं। आरोपी जुलाई 2022 से जेल में हैं और ऐसे में उसे जमानत का लाभ दिया जा सकता है। अदालत ने कहा कि आरोपी फरहाद से पुलिस ने तलवार बरामद…
