Crime

उदयपुर में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म

20 दिन तक बनाए रखा था बंधक राजेश वर्मा उदयपुर 23 अक्टूबर। शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में 17 साल की एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि उसे 20 दिनों तक एक कमरे में बंद कर बंधक बनाए रखा तथा आरोपी के परिजनों ने इसमें साथ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भगवत परमार पुत्र मुकेश परमार एवं उसकी मां, दादी और बुआ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता ने बताया कि बीस दिन तक उसे कमरे में बंद रखा गया और…
Read More
अवैध देशी पिस्टल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध देशी पिस्टल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। शहर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की रोकथाम व धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक देशी पिस्टल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हिरणमगरी थाना पुलिस की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त महेश उर्फ कालु पुत्र हिरालाल निवासी अम्बावगढ़ कच्ची बस्ती, अम्बामाता, को एक देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी हैं।
Read More
रुपए ऐंठने हेतु स्पेशल पॉवर ऑफ अटॉर्नी बनवा की धोखाधड़ी

रुपए ऐंठने हेतु स्पेशल पॉवर ऑफ अटॉर्नी बनवा की धोखाधड़ी

उदयपुर। जिले के बड़गांव क्षेत्र में जमीन पर अनावश्यक विवाद पैदा कर रुपए ऐंठने की नियत से स्पेशल पॉवर आॅफ अटॉर्नी बनवा धोखाधड़ी करने के मामले में महिला सहित तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार न्यू फतहपुरा स्थित भाणबाग निवासी शांतिलाल मारू पुत्र स्वर्गीय सरदारमल ने बड़गांव थाने में हंगामी बाई भील, सुरेश भील व संजय कोठारी के खिलाफ रिपोर्ट दी। इसमें इनके खिलाफ उसकी स्वामित्व एवं आधिपत्य की जमीन पर अनावश्यक विवाद पैदा कर अवैध रुपए ऐंठने की नियत से स्पेशल पॉवर आॅफ अटॉर्नी निष्पादित करवाकर उसके साथ धोखाधड़ी करनेका आरोप लगाया। बड़गांव पुलिस…
Read More
वृद्धा के गले से लूटी सोने की चेन कारखाने से लाखों का हुआ सामान चोरी

वृद्धा के गले से लूटी सोने की चेन कारखाने से लाखों का हुआ सामान चोरी

उदयपुर। जिले के टीडी थानांतर्गत जावर माता क्षेत्र में वृद्धा के गले से सोने की चेन अज्ञात लूटेरे लूट भागे। टीडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उदयपुर शहर के सविना थानांतर्गत रोशनजी की बाड़ी सेक्टर 14 स्थित करधर काम्प्लेक्स निवासी 68 वर्षीय उमाशंकर खंडेलवाल ने टीडी थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 21 अक्टूबर को दोपहर सवा बारह बजे से डेढ़ बजे के दौरान उसकी पत्नी के गले से अज्ञात लुटेरे सोने की चेन लूट ले भागे। कारखाने से लाखों का सामान चोरी शहर से सटे कलड़वास स्थित पाराखेत…
Read More
प्रदेश में सक्रिय एक गैंग, जो चुराती मोबाइल टावरों से बीबीयू डिवाइस

प्रदेश में सक्रिय एक गैंग, जो चुराती मोबाइल टावरों से बीबीयू डिवाइस

अब तक करोड़ों की 5 जी नेटवर्क की बीबीयू डिवाइस चुरा चुके, एक महीने में चुराए 28, जिनकी कीमत लगभसग अस्सी लाख रुपए उदयपुर।: प्रदेश में इन दिनों एक ऐसा चोर गिरोह सक्रिय है, जो केवल मोबाइल टावरों से 5 जी नेटवर्क की डिवाइस बेस बेंड यूनिट(बीबीयू)डिवाइस चुराता है। एक साल के अंदर वह करोड़ों की बीबीयू चुरा चुके हैं। जबकि गत सितंबर महीने में वह राज्य के विभिन्न जिलों से 28 ऐसी वारदातें कर चुके हैं। चुराई गई डिवाइस की कीमत लगभग अस्सी लाख है। चोर गिरोह सीसीटीवी कैमरों की जद में आ चुका है लेकिन पुलिस की पकड़…
Read More
रिश्वत लेते पकड़े गए एक्सईएन को भेजा जेल

रिश्वत लेते पकड़े गए एक्सईएन को भेजा जेल

उदयपुर।50 हजार की रिश्वत लेते गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार उदयपुर नगर निगम के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन)अवैश मोहम्मद को जेल भेज दिया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को उसे संबंधित मामलों की विशिष्ट कोर्ट में पेश किया था। उल्लेखनीय है कि एसीबी उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने गुरुवार को नगर निगम के अधिशासी अभियंता अवैश मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। उसने उदयपुर के सार्वजनिक पार्कों की रखरखाव एवं संरक्षण करने वाली एजेंसी भगवती मेहता एंड कंपनी के सचालक भगवती मेहता से बकाया आठ लाख रुपए के भुगतान के एवज में रिश्वत ली थी। अदालत में पेश करने…
Read More
अपहरण और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

अपहरण और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर।  शहर की भूपालपुरा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति का अपकरण कर उसके साथ मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भूपालपुरा थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कुराबड़ निवासी जितेन्द्र पटेल उर्फ जीतू और गजेन्द्र पटेल उर्फ गज्जू शामिल हैं। दोनों के खिलाफ सलूम्बर, गींगला और कुराबड़ थाने में पहले से अपहरण, मारपीट तथा हत्या के प्रयास के अलावा आबकारी एक्ट के भी पांच मामले दर्ज हैं। बताया गया कि 24 जून 2023 को आरोपियों ने सलूम्बर निवासी शंकरलाल पटेल पुत्र कानजी को सेवाश्रम से उस समय अपहरण कर लिया, जब वह…
Read More
सौतेले पिता ने दस साल की मासूम बेटी से किया दुष्कर्म

सौतेले पिता ने दस साल की मासूम बेटी से किया दुष्कर्म

उदयपुर, 19 अक्टूबर. शहर के सुखेर क्षेत्र में सौतेले पिता के अपनी दस साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी मां को बात बताए जाने के बाद वह सुखेर थाना पहुंची और अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले साल पीड़िता की मां को भगाकर लया था। जिसके पहले पति से चार बच्चे हैं। थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि पीड़िता को लेकर उसकी मां थाने आई थी। उसका मेडिकल कराया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह घरों में काम करके परिवार का…
Read More
भीलवाड़ा में पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ से अधिक की चांदी

भीलवाड़ा में पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ से अधिक की चांदी

उदयपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत पुलिस द्वारा की जा रही सक्रियता के चलते बुधवार को भीलवाड़ा शहर की  प्रताप नगर थाना पुलिस ने श्रीनाथ ट्रावेल्स एजेंसी की बस से पच्चीस पार्सल में रखी 293 किलो से अधिक चांदी की सिल्लियां बरामद की। इन सिल्लियों की बाजार कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी आयकर विभाग एवं वाणिज्य कर विभाग को दे दी गई है। पुलिस ने बस चालक मेहसाणा निवासी अनिल कुमार, हिम्मत नगर निवासी फिरोज खान, धौलपुर निवासी कुरियर बाॅय छोटू उर्फ शिवा और…
Read More
ई-मित्र पर बेच रहा था शराब, पकड़ में आया

ई-मित्र पर बेच रहा था शराब, पकड़ में आया

उदयपुर।  जिले की खेरोदा थाना पुलिस ने ई-मित्र दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचने वाले ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार किया है। खेरोदा थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए मिली सूचना के बाद पुलिस ने खेरोदा के बरोडिया गांव स्थित ई मित्र 'हड़मत' के संचालक बरोड़िया निवासी निर्भय सिंह पुत्र भंवर सिंह को गिरफ्तार किया। जहां तलाशी में  अंग्रेजी शराब की दर्जनों बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। एक अन्य मामले में खेरोदा थाना पुलिस ने अवैध रूप से कोडिन रखने के मामले में खोखावास निवासी बंशीलाल पुत्र कमलचंद…
Read More
error: Content is protected !!