पैट्रोल पंप पर खड़ा डम्पर चोरी
उदयपुर, 17 जुलाई (ब्यूरो): जिले के भीण्डर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों ने पैट्रोल पंप के बाहर खड़ा डम्पर चुरा लिया। पुलिस के अनुसार हितेश पुत्र रमेश चौबीसा निवासी सूरजपोल भीण्डर ने 14 जुलाई शाम को करीब 7 बजे अपना डंपर चारगदिया पैट्रोल पंप पर खड़ा किया था। 15 जुलाई को सुबह देखा तो डम्पर गायब मिला। सीसीटीवी देखने पर पता चला कि रात को करीब 3 बजे के आसपास अज्ञात बदमाश डंपर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब के लिए पैसे देने से किया इंकार तो पीटा, दो गिरफ्तार उदयपुर,…
