घड़ी की दुकान में सेंधमारी, चोरों ने घरों की कुंदियां लगाकर दिया वारदात को अंजाम
उदयपुर, 1 मार्च : जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक घड़ी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। वारदात के दौरान चोरों ने सिर्फ दुकान से कीमती घड़ियां और नकदी नहीं चुराई, बल्कि आसपास के मकानों के दरवाजों की कुंदियां भी बाहर से बंद कर दीं, ताकि किसी को बाहर निकलने का मौका न मिले। घटना आजाद चौक बाजार स्थित जागेश्वर महादेव गली की है, जहां पीड़ित महेंद्र जैन का घर और दुकान दोनों साथ में हैं। चोरों ने प्लानिंग के साथ दिया वारदात को अंजाम महेंद्र जैन और उनका परिवार पहली मंजिल पर रहता है, जबकि…
