प्रेम त्रिकोण बना खून की वजह, गुस्साए पति ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट
उदयपुर, 9 मार्च : उदयपुर में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह हत्या प्रेम-प्रसंग का नतीजा बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी पति-पत्नी मौके से भाग निकले, लेकिन उनका वीडियो इलाके के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें आरोपी खून से सने हाथों के साथ दिखा। पांच महीने से लिव-इन में रह रही थी महिला हत्या की यह वारदात हिरणमगरी थाना क्षेत्र में हुई, जहां डूंगरपुर निवासी जितेंद्र मीणा (30) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी…
