संभाग स्तरीय आबकारी निरोधक टीम की बडी कार्यवाही
विशेष निरोधात्मक अभियान 895 कार्टन में अनुमानित 75 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद उदयपुर, 29 मार्च। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग की उदयपुर संभाग स्तरीय आबकारी निरोधक टीम ने उदयपुर व सलूम्बर जिले की सीमा पर रेबारियों की ढाणी क्षेत्र में दबिश की बडी कार्यवाही के तहत 895 कार्टन में अनुमानित 75 लाख रूपए की अवैध शराब दर्ज करते हुए नियमानुसार अभियोग दर्ज किया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि आबकारी निरीक्षक वृत डूंगरपुर…
