किसी अन्य का फोटो लगा निष्पादित कराया फर्जी विक्रय पत्र
उदयपुर, 10 अगस्त। जिले के बड़गांव थानांतर्गत जमीन का स्वामित्व व आधिपत्य बताते हुए अन्य का फोटो लगाकर फर्जी विक्रय पत्र तैयार करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शोभागपुरा स्थित चारभुजा मंदिर के पास रहने वाले कन्ना डांगी पुत्र भेरा डांगी ने बड़गांव थाने में गुलाबेश्वर मार्ग खटीकवाड़ा निवासी किशनलाल चौहान, शोभागपुरा निवासी रतन डांगी पुत्र मांगीलाल व अम्बामाता स्कीम निवासी भरत खटीक पुत्र चमनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कन्ना डांगी ने बताया कि उसके द्वारा 25 वर्ष पूर्व बेची गई जमीन का आरोपियों द्वारा अन्य व्यक्ति को…
