Crime

सरदारशहर में महिला की हत्या का खुलासा: देवर ने की थी भाभी की हत्या

सरदारशहर में महिला की हत्या का खुलासा: देवर ने की थी भाभी की हत्या

• पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी देवर गिरफ्तार;लूट का रूप देने की कोशिश नाकाम जयपुर 10 सितंबर। चुरू जिले के थाना सरदारशहर पुलिस ने एक महिला की हत्या का मामला सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में महिला के देवर ने ही उसकी हत्या की थी और मामले को लूट का रूप देने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चूरू के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि 07 सितम्बर को अल-सुबह थाना सरदारशहर पर सूचना मिली कि गौशाला बास में एक महिला की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई है। मौके…
Read More
प्रतापगढ़ में 50 करोड़ की एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 25 हजार का इनामी मोस्ट वान्टेड तस्कर जम्मु लाला गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में 50 करोड़ की एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 25 हजार का इनामी मोस्ट वान्टेड तस्कर जम्मु लाला गिरफ्तार

• एजीटीएफ और प्रतापगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 17.4 किलो एमडी पाउडर और 70 किलो केमिकल व उपकरण जब्त • हाल ही में आरोपी की 1 करोड़ की संपत्ति भी हुई थी फ्रीज प्रतापगढ़  11 सितम्बर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने प्रतापगढ़ जिले की थाना पीपलखूंट और डीएसटी के सहयोग से एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से 25 हजार रुपये इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी जमशेद उर्फ जम्मु लाला निवासी देवल्दी को गिरफ्तार कर फैक्ट्री से भारी मात्रा में एमडी पाउडर, केमिकल पदार्थ, एमडी ड्रग बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये…
Read More
उदयपुर को मिला वेटलैण्ड शहर का प्रमाण पत्र

उदयपुर को मिला वेटलैण्ड शहर का प्रमाण पत्र

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदान किया सर्टिफिकेट अतिवृष्टि के कारण कलक्टर नहीं गए दिल्ली, अलवर कलक्टर ने ग्रहण किया प्रमाण पत्र उदयपुर, 9 सितम्बर। रामसर कंर्वेशन की ओर से वेटलैण्ड शहरों की सूची में शामिल उदयपुर को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उदयपुर और इंदौर शहरों को रामसर कंर्वेशन की ओर से जारी प्रमाण पत्र प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि हाल ही रामसर कंर्वेशन ने देश के उदयपुर और इंदौर शहरों को वैश्विक…
Read More
स्टेट क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: कोटपूतली में डॉक्टर सहित दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त

स्टेट क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: कोटपूतली में डॉक्टर सहित दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त

• सस्ता नशा उपलब्ध कराकर युवाओं को धकेल रहा था नशे के दलदल में जयपुर 9 सितंबर। सीआईडी क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टीम सूचना पर कोटपूतली पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक डॉक्टर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से Proxyco-SPAS, Proxiohm-SPAS, Symdex-Plus, Proximex-SPAS जैसे कैप्सूल और Anrex, Antop सिरप की भारी खेप बरामद की है। जब्त की गई दवाओं का कुल वजन 29 किलोग्राम से अधिक है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध श्री दिनेश एमएन के निर्देशन और उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री…
Read More
पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति गिरफ्तार

पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति गिरफ्तार

उदयपुर, 7 सितंबर : जिले के सायरा थाना क्षेत्र के रेबान फला रावछ गांव में पत्नी की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 5 सितंबर की रात एमबी अस्पताल से सूचना मिली थी कि रावछ गांव की मेथी बाई को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है, जिसके गले पर गहरे घाव थे। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शुरुआत में मृतका के पति विसाराम (60) ने पुलिस को गुमराह करने के लिए रिपोर्ट दी कि रात करीब 10 बजे दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुसे और…
Read More
5 लाख की लूट मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

5 लाख की लूट मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर, 7 सितंबर : सूरजपोल थाना पुलिस ने 5 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 लाख रुपए नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। प्रकरण 28 अगस्त 2025 का है, जब ध्रुव पुत्र जितेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके मित्र कविश सिंह सोलंकी ने उसे 5 लाख रुपए उधार दिए थे। ध्रुव अपनी महिला मित्र के साथ कार से रवाना हुआ, तभी फतेह स्कूल के पास दो बदमाश बाइक पर आए और मारपीट कर बैग लूट ले…
Read More
प्रेम प्रसंग के शक में जान से मारने की धमकी, युवक ने की आत्महत्या

प्रेम प्रसंग के शक में जान से मारने की धमकी, युवक ने की आत्महत्या

• प्रतापगढ़ पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त प्रतापगढ़ 06 सितम्बर। प्रतापगढ़ जिले की सालमगढ़ पुलिस ने एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक के प्रेम प्रसंग के शक में उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी परबत सिंह और सीओ चंद्र शेखर के मार्गदर्शन में थानाधिकारी भानु प्रताप सिंह की टीम ने…
Read More
प्रतापगढ़ में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

• पुलिस ने 11 एटीएम कार्ड और 2.17 लाख रुपये नगद किए जब्त, बैंक खाते खरीदकर करते थे धोखाधड़ी प्रतापगढ़ 06 सितम्बर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध के एक संगठित गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी भोले-भाले लोगों के बैंक खाते, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड खरीदकर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करते थे। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर एएसपी परबत सिंह और सीओ गजेंद्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दीपक बंजारा की टीम ने इस गिरोह…
Read More
ऑपरेशन साइबर संग्राम: अलवर पुलिस ने किया 20 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, म्यूल अकाउंट किंगपिन गिरफ्तार

ऑपरेशन साइबर संग्राम: अलवर पुलिस ने किया 20 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, म्यूल अकाउंट किंगपिन गिरफ्तार

• मुख्य आरोपी बरकत अली गिरफ्तार, 17 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड समेत, 5 बैंक पासबुक, हस्ताक्षर युक्त चेक आदि बरामद जयपुर 5 सितंबर। साइबर अपराधों के खिलाफ चल रहे 'ऑपरेशन साइबर संग्राम' के तहत अलवर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लगभग 20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना बरकत अली पुत्र मोहम्मद इशाक निवासी गोपालगढ़ हाल वैशाली नगर अलवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल करके कमीशन पर ठगी को अंजाम देता था। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले…
Read More
अलवर पुलिस का बड़ा प्रहार: क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड गैंग के पांच जालसाज सलाखों के पीछे

अलवर पुलिस का बड़ा प्रहार: क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड गैंग के पांच जालसाज सलाखों के पीछे

• लाखों के मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाते थे आरोपी, 7 मोबाइल फोन और नकदी बरामद जयपुर 5 सितंबर। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन साइबर संग्राम' के तहत अलवर पुलिस ने एक बड़े क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर उन्हें 'क्रिप्टो' में निवेश करने के नाम पर ठगते थे। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन और सीओ अंगद शर्मा के सुपरविजन में की गई। एनईबी थाना…
Read More
error: Content is protected !!