chittorgarh

निम्बाहेड़ा विधानसभा की जन आक्रोश महासभा आज

निम्बाहेड़ा विधानसभा की जन आक्रोश महासभा आज

पूर्व मंत्री कृपलानी एवं जिलाध्यक्ष ने लिया सभा स्थल पर तैयारियों का जायजा निम्बाहेड़ा। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार एवं जंगलराज के विरोध में निम्बाहेड़ा में 25 दिसम्बर, रविवार को दोपहर 2 बजे राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में जन आक्रोश महासभा का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बंध में शनिवार को राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी एवं जिलाध्यक्ष गौतम दक ने जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा व जन आक्रोश महासभा संयोजक व नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के साथ कृषि उपज मण्डी प्रांगण, निम्बाहेड़ा में जन…
Read More
जिला प्रभारी मंत्री खाचरियावास ने किया विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

जिला प्रभारी मंत्री खाचरियावास ने किया विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

चित्तौड़गढ़, 23 दिसंबर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शुक्रवार को जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन और समारोह को संबोधित भी किया। वर्तमान राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उन्होंने फीता काटकर जिला विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत 10 लाख रुपए तक…
Read More
मनमानी शुल्क वसूली करने वाले चार ई-मित्र संचालक निलम्बित

मनमानी शुल्क वसूली करने वाले चार ई-मित्र संचालक निलम्बित

चित्तौड़गढ़, 23 दिसंबर। उपखण्ड अधिकारी बेगूं ने राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूलने एवं अनियमितताएं करने वाले चार ई-मित्र संचालको पर कार्यवाही करते हुए 5000 रुपये की शास्ति एवं 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग पंचायत समिति बेगू द्वारा औचक निरीक्षण में हरपुरा, बरनियास के ई-मित्र धारक शैतानसिंह राणावत, घामंचा के देवराज सिंह, पारसोली के विष्णु कुमार शर्मा तथा एसबीआई गली, बेगू के निलेश तम्बोली (मोदी कम्प्यूटर्स) द्वारा अनियमितता करना पाया गया। आर्मी ट्रक के खाई में गिरने से शहिद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि निम्बाहेड़ा। सिक्किम के जेमा में…
Read More
राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार से

राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार से

 चित्तौड़गढ़ 22 दिसंबर । वर्तमान राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विभागों के गत 4 वर्षों में अर्जित विभिन्न उपलब्धियों को फोटो एवं बैनर के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, जिला…
Read More
श्रम विभाग के शासन सचिव ने ई-श्रम पंजीयन की स्थिति पर विभिन्न विभागों के साथ ली बैठक

श्रम विभाग के शासन सचिव ने ई-श्रम पंजीयन की स्थिति पर विभिन्न विभागों के साथ ली बैठक

चित्तौड़गढ़ 22 दिसम्बर। श्रम, कारखाना, बॉयलर एवं ईएसआई के शासन सचिव की अध्यक्षता में ई-श्रम पंजीयन की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में  ई-श्रम तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के लाभ पर जागरूकता लाने तथा असंगठित श्रेणी के सभी श्रमिकों के पंजीयन सम्बन्धी विषयों पर चर्चा की गई। शासन सचिव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ श्रमिकों को दिलवाने हेतु निर्देशित किया। उपश्रम आयुक्त नवलराम डांगी ने बताया कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत 16 से 59 वर्ष आयु का श्रमिक, जो ई.एस.आई,, एन.पी.ए सदस्य तथा…
Read More
राजस्थान चिकित्सा क्षेत्र में मॉडल स्टेट बना – जाड़ावत

राजस्थान चिकित्सा क्षेत्र में मॉडल स्टेट बना – जाड़ावत

 चित्तौड़गढ़ 22 दिसंबर राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा है कि राज्य सरकार की चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से राजस्थान चिकित्सा के क्षेत्र में देश भर में मॉडल स्टेट बना है उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से दूसरे राज्यों के रोगी भी इलाज के लिए राजस्थान आ रहे हैं। बोजुंदा स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच के शिक्षण कार्य का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। पहले बैच में 100 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें 51 छात्राएं भी हैं। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों का माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर…
Read More
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरित 

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरित 

निःशुल्क स्कूटी प्राप्त कर बेटियों के खिले चेहरे   चित्तौड़गढ़, 22 दिसंबर। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना अंतर्गत स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने सौ से अधिक मेधावी छात्राओं को निशुल्क स्कूटी का वितरण किया। इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति संदीप शर्मा, कॉलेज प्राचार्य गौतम कुकड़ा सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Read More
जिला स्तरीय प्रदर्शनी की तैयारियां -राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर होंगे कार्यक्रम 

जिला स्तरीय प्रदर्शनी की तैयारियां -राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर होंगे कार्यक्रम 

चित्तौड़गढ़ 21 दिसंबर । वर्तमान राज्य सरकार 4 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गत 4 वर्षों में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं छाया चित्रों को जिला विकास प्रदर्शनी मैं सम्मिलित किया जाएगा। जिसका शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास करेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर गीतेश श्री मालवीय ने इस संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री जिला कलक्ट्रेट परिसर में लगाई जा रही…
Read More
रन फ़ॉर हेल्थ के तहत मैराथन का हुआ आयोजन

रन फ़ॉर हेल्थ के तहत मैराथन का हुआ आयोजन

चित्तौड़गढ़, 21 जनवरी। योगिक सोल्स वेलनेस के तत्वावधान में बुधवार को 21 किलोमीटर लम्बी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।  यौगिक सोल्स वेलनेस के संस्थापक आदित्य आँजना के नेतृत्व में 16 सदस्यीय दल ने प्रातः 5:00 बजे महर्षि दयानंद मार्ग पर स्थित शेखावत सर्कल से दोड प्रारंभ की जो साकरिया होते हुए रात्रि 8:00 बजे शम्भुपूरा पहुँची। शंभूपुरा से सभी धावकों ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित विजय स्तंभ तक 21 किलोमीटर सायकिल से यात्रा कर कुल 42 किलोमीटर कीं मैराथन यात्रा संपन्न की। यहां सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर  ज़िले, राज्य और देशवसियों के उत्तम स्वस्थ की कामना की। निम्बाहेड़ा पहुँचने…
Read More
अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव  16 तक कर सकेंगे आवेदन 

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव  16 तक कर सकेंगे आवेदन 

चित्तौड़गढ़, 20 दिसंबर। अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के आवेदन की अंतिम तिथि जो पहले 15 दिसंबर थी, उसे बढाकर अब 16 जनवरी कर दिया गया हैं। । पात्र विद्यार्थी अब 16 जनवरी तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने बताया कि जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे अल्पसंख्यक छात्र जो घर से दूर रहकर अध्ययन कर रहे हैं , उन्हें राज्य सरकार अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत आवास, भोजन, बिजली, पानी आदि सुविधाओं के लिए पुनर्भरण राशि उपलब्ध कराएगी। ऐसे विद्यार्थियों को 2 हजार…
Read More
error: Content is protected !!