जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित
चित्तौड़गढ़, 09 जनवरी। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर गीतेश श्री मालवीय की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अधीक्षण अभियंता ने जल जीवन मिशन के बारे में विवरण प्रस्तुत किया साथ ही गत बैठक की अनुपालन एवं समीक्षा की गई। बैठक में ग्राम स्तर पर गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की मासिक बैठक, सामुदायिक अंशदान राशि एवं स्वीकृत व प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत वर्तमान में स्वीकृत व प्रगतिरत कार्य तथा एफएचटीसी की प्रगति की समीक्षा की।…
