गहलोत एवं पायलट ने कुर्सी की लड़ाई में राज्य की जनता को पीस रखा है-  सांसद डॉ. मीणा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

निम्बाहेड़ा विधानसभा की जन आक्रोश महासभा में दिखा जनता का आक्रोश
निम्बाहेड़ा। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मुखीया और उनकी पार्टी के बीच कुर्सी को लेकर पीछले चार साल से चल रही लड़ाई ने राज्य की जनता को पीस कर रख दिया है। भर्ती परिक्षाओं के नाम पर माफियाओं के माध्यम से हर परिक्षा का पेपर लीक करवाकर बेरोजगारों के भविष्य के साथ कुठारघात किया जा रहा है। राज्य में हर तरफ अत्याचार, हिंसा, बहुसंख्यक लोगों की हत्याओं के कारण कानून व्यवस्था बदहाल अवस्था में है।
उक्त विचार राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार एवं जंगलराज के विरोध में कृषि उपज मंडी प्रांगण, निम्बाहेड़ा में आयोजित जन आक्रोश महासभा में हजारों की संख्या में उपस्थित आमजन, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किए।
सांसद डॉ. मीणा ने महासभा में उपस्थित अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता में कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार और कुशासन को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है, जिसका जवाब अगले चुनाव में जनता कांग्रेस के नेताओं को घर बिठाकर देगी। उन्होने स्थानीय विधायक एवं कांग्रेस सरकार में केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर तो आमजन के साथ भ्रष्टाचार कर लूट मचा रखी है, दूसरी ओर लूटा हुआ पैसा वापस कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही है तो जनता को क्यों लूटा जा रहा है।
सांसद डॉ. मीणा ने कहा कि कांग्रेस राज में आम किसानों को ना तो पूरी बिजली मिल रही है और ना ही खाद मिल रहा है। कांग्रेस सरकार में सहाकरिता मंत्री उदयलाल आंजना ने केन्द्र सरकार से राज्य के किसानों के लिए 8 लाख मेट्रिक टन खाद मांगा था, लेकिन केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने राज्य को 12 लाख मेट्रिक टन खाद भेजा, जो कहां गया यह इनके अलावा कोई नहीं जानता। मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में सरकार बदलते ही इस खाद घोटाले की जांच करवाकर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस शासन एवं सहकारिता मंत्री आंजना की देखरेख में भ्रष्टाचार की खुली लूट के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट एवं हत्याओं के मामले पर तंज कसते हुए डॉ. मीणा ने कहा कि जिस प्रकार पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चहेते आज जेल में है, उसी प्रकार सरकार बदलने का बाद उच्च स्तरीय जांच के बाद यह भी जेल भेज दिए जाएगें।

निम्बाहेड़ा का सौभाग्य है कि यहां कृपलानी जैसा सच्चा सेवक है- सांसद डॉ. मीणा
सांसद डॉ. मीणा ने महासभा में मौजूद हजारों लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चित्तौडग़ढ़ जिला खासकर निम्बाहेड़ा क्षेत्रवासियों का सौभाग्य है कि जहां से स्व. भैरोसिंह शेखावत जैसे नेता मुख्यमंत्री रहे, वहां श्रीचंद कृपलानी जैसे जनता की सेवा करने वाले सच्चे सेवक मौजूद है। उन्होने कहा कि जहां नेता अपने क्षेत्र में जातिवाद के नाम पर विजय श्री प्राप्त कर जनता का शोषण करते हैं, वहीं कृपलानी जैसे नेता अपने क्षेत्र में आमजन की सेवा कर पार्टी को सिंचने के लिए उर्वरक का काम करते हैं। उन्होने उपस्थित जनसूह से आव्हान करते हुए कहा कि अगली बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मंत्री आंजना की वोटों के माध्यम से पीटाई कर जन-जन के चहेते कृपलानी को पुन: हजारों के मतांतर से जीता कर विधानसभा भेजना है।
महासभा के आरम्भ में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा सहित अतिथियों ने भारत माता, पं. दिनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवित के पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, छोटीसादड़ी नगर मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र माली, कैलाश गुर्जर, रमेश गोपावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगर मण्डल अध्यक्ष चतुर्वेदी ने डॉ. मीणा को प्रभु श्रीराम की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। महासभा का संचालन जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने किया।
महासभा में पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने उपस्थित जनसमूह को भाजपा के जन आक्रोश अभियान से जुडऩे के लिए पार्टी द्वारा जारी मोबाईल नम्बर पर मिस्ड कॉल करने का आव्हान किया। कृपलानी ने अपने स्वागत उद्बोधन में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को कांग्रेस राज में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अत्याचार से अवगत कराया।
इससे पूर्व मध्यप्रदेश केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व में रोटी, कपड़ा और मकान के नाम पर राजनीति कर वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन आज परिवेश बदल गया है, अब देश की आमजनता शांति, सम्मान और समृद्धि चाहती है। उन्होने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है जो किसी को शक और हीन भावना से नहीं देखती है, बल्की सभी को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है

इन्होने भी किया महासभा को सम्बोधित
राज्य की कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं कुशासन के विरोध में आयोजित जन आक्रोश महासभा को मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, चित्तौडग़ढ़ जिला प्रमुख डॉ. सुरेश धाकड़, विधायक ललित ओस्तवाल, अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व डेयरी चैयरमेन बद्रीलाल जाट, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उप प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडौली, पूर्व जिला अध्यक्ष रतन गायरी, प्रतापगढ़ पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चौहान, प्रदेश महिला मोर्चा कमेटी सदस्य कोमल गहलोत, रतनलाल धाकड़ पफाचर सोलंकी, प्रेमचंद मीणा सियाखेड़ी, मुकेश आमेटा बम्बोरी, कैलाशचन्द जाट मकनपुरा, जिप सदस्य दलपत मीणा, महामंत्री भैरूलाल गुर्जर आदि ने सम्बोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फैंकने का संकल्प दोहराया।
जन आक्रोश महासभा के दौरान छोटीसादड़ी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुन्दर अग्रवाल, पूर्व प्रधान छोटीसादड़ी महावीर सिंह कृष्णावत, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री अमर सिंह मीणा, जन आक्रोश यात्रा के जिला संयाजक सीपी नामधराणी, प्रतापगढ़ जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल मेनारिया, भाजयुमो प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर, विस्तारक अधिराज पाण्डे आदि अतिथियों के साथ मंचासीन रहे।
महासभा के सफल आयोजन में नगर मण्डल महामंत्री पारस विरवाल, मयंक अग्रवाल, विजय काबरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष कपिल चौधरी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, विशाल सोनी, विकास चण्डक, शौकिन चपलोत आदि के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
महासभा के दौरान आयोजन स्थल पर पार्टी के द्वारा पांच स्थानों पर शिकायत एवं समस्या पेटियां लगाई गई थी जिनके माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के कनेरा, छोटीसादड़ी, मांगरोल, अरनोदा, बम्बोरी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों क्षेत्रवासियों की समस्याओं के पत्रक एकत्रित किए गए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!