चित्तौड़गढ़ में 28 से बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगी विरासत और गढ़ की बात
रंग और नीर का होगा कैनवास पर खूबसूरत मिलन -भजनों-नृत्यों में जीवंत होगी सांस्कृतिक विरासत -फड़ आर्ट के गुरु सिखांएगे इस कला की बारीकियां चित्तौड़गढ़ 25 अप्रैल। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा पुरातात्विक सर्वे ऑफ इंडिया तथा चितौड़गढ़ जिला प्रशासन के सहयोग से चित्तौड़गढ में 28 से 30 अप्रेल तक तीन दिवसीय “गढ़ उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान जहां रंग और नीर (वॉटर कलर) के मिलन से उकेरी गई पैंटिंग्स दिलों में उतरेगी, इसके मार्फत राजस्थान की विरासतों, खासकर चित्तौड़ के गढ़ से जुड़़े गौरवपूर्ण इतिहास से आमजन को न सिर्फ अवगत कराया जाएगा, बल्कि पुरातात्विक…
