चित्तौड़गढ़ के दो करोड़ के विजेता का खाता हैक करने वाला गुरुग्राम से गिरफ्तार
ड्रीम इलेवन ऐप के जरिए जीते थे दो करोड़ रुपए, पहले भी विजेताओं की राशि फर्जी तरीके से हड़प ली उदयपुर। ड्रीम इलेवन ऐप पर दो करोड़ रुपए जीतने वाले चित्तौड़गढ़ के अनिल साहू का खाता हैक कर ठगी करने वाले को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। अनिल साहू की रकम फर्जी तरीके से खोले खाते में ट्रांसफर किए जाने से पहले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इससे पहले वह ड्रीम इलेवन के विजेताओं के सिम पोर्ट कर उनकी जीती राशि फर्जी तरीके…
