कस्बा निम्बाहेड़ा से गुमशुदा दो नाबालिक बच्चों को पंजाब पुलिस के सहयोग से अमृतसर (पंजाब) से किया डिटेन
चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने 28 अप्रैल को निम्बाहेड़ा कस्बे से गुमशुदा हुए दो नाबालिग बच्चों को पंजाब पुलिस से सहयोग से अमृतसर से डिटेन कर काउंसलिंग के बाद माता पिता को सुपुर्द किया। माता पिता की डांट के कारण अपना फोन बंद कर ट्रैन पकड़ पंजाब चले गए थे। 28 अप्रैल को निम्बाहेड़ा कस्बे से दो नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी पर थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर दर्ज प्रकरण के मामले में थानाधिकारी फूलचन्द टेलर (पु.नि). द्वारा जांच अधिकारी सूरज कुमार स.उ.नि. मय जाब्ता की टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनिकी सहायता प्राप्त की गई।…
