उदयपुर। यूजीसी सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज द्वारा 3 से 8 मार्च 2025 तक आयोजित मंडला-पर्सनलटी इन्क्लूसिव कार्यक्रम में ऐश्वर्या कॉलेज छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं में महिमा चुंडावत ने कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और एक्सटेम्पोर (तात्कालिक भाषण) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कनिष्का शर्मा ने कविता प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त ऐश्वर्या कॉलेज की छात्राओं ने मूवी स्क्रीनिंग, बुक रीडिंग सेशन और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ.ऋतु पालीवाल ने छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी।
मंडला-2025 में ऐश्वर्या कॉलेज के छात्रों ने दिखाया कौशल
