Breaking News

महिला दिवस पर खूब जमी प्रेरणा भरी शाम

महिला दिवस पर खूब जमी प्रेरणा भरी शाम

सदियों से सशक्त रही हैं मेवाड़ की महिलाएं, गौरव भरा है मेवाड़ का इतिहास - निवृत्ति कुमारी मेवाड़ उदयपुर, 9 मार्च। पूर्व राजपरिवार सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने कहा है कि मेवाड़ की महिलाएं सदियों से सशक्त रही हैं, हमारा समृद्ध इतिहास इस बात का गवाह है कि पन्नाधाय के बलिदान, रानी पद्मिनी के जोहर, हाड़ा रानी का बलिदान और मीराबाई की कृष्णभक्ति ने मेवाड़ की महिलाओं को समूचे विश्व में गौरवांवित किया है। श्रीमती मेवाड़ शहर के होटल रेडिसन ब्लू पैलेस और सेंडीस ट्रेवल टेल्स के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित 'प्रेरणा भरी शाम' कार्यक्रम…
Read More
समता युवा संस्थान का बहुआयामी सम्मान समारोह सम्पन्न, 129 जनों का किया बहुमान

समता युवा संस्थान का बहुआयामी सम्मान समारोह सम्पन्न, 129 जनों का किया बहुमान

उदयपुर, 9 मार्च। समता युवा संस्थान द्वारा रविवार को बहुआयामी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न श्रेणियों में 129 जनों का बहुमान किया गया। संस्थान संरक्षक डॉ. सुभाष कोठारी ने बताया कि रविवार को अशोका ग्रीन के नूतन सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जीतो के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि बच्छराज लूणावत, विशिष्ट अतिथि अनिता दरड़ा एवं लक्ष्मीलाल गडोलिया थे। समारोह का आगाज नन्हीं बालिका चार्वी बोर्दिया के नमस्कार सम के नृत्य के साथ हुआ। सभी अतिथियों शॉल, माला, उपरणा व स्मृति चिन्ह द्वारा संस्थान के विनोद कोठारी, नीरज सिंघवी, रमेश मारू, डॉ. राजकुमारी…
Read More
बिजनेस सर्कल इंडिया की वर्कप्लेस विजिट में व्यापार वृद्धि पर चर्चा : मुकेश माधवानी

बिजनेस सर्कल इंडिया की वर्कप्लेस विजिट में व्यापार वृद्धि पर चर्चा : मुकेश माधवानी

एक दूसरे से व्यक्तिगत मिलने से व्यापार वृद्धि की संभावनाएं बढ़ती हैं उदयपुर। भारत के उभरते हुए बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंडिया की मासिक वर्कप्लेस विजिट का आयोजन शनिवार को विभिन्न स्थानों पर किया गया।  इस विजिट में बिजनेस सर्कल इंडिया निर्माण, बिजनेस सर्कल इंडिया युवा, बिजनेस सर्कल इंडिया चैप्टर-1 और बिजनेस सर्कल इंडिया एजुकेशन के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सदस्यों को व्यापारिक गतिविधियों को समझने, नवाचारों पर विचार-विमर्श करने और एक-दूसरे के कार्यों की सराहना करने का अवसर मिला। बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई चैप्टर-1 की वर्कप्लेस विजिट का आयोजन…
Read More
सीएमएफ संस्था द्वारा जल सुरक्षा योजना पर कार्यशाला का आयोजन 

सीएमएफ संस्था द्वारा जल सुरक्षा योजना पर कार्यशाला का आयोजन 

खेरवाड़ा, जल संकट और जल सुरक्षा को लेकर सीएमएफ संस्था द्वारा झोसावाडा में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में जल सुरक्षा योजना पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें स्थानीय समुदायों को जल संरक्षण के महत्व और उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जल संकट से निपटने के लिए ठोस रणनीतियां तैयार करना था। इसमें जल संरक्षण के नए उपायों, वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण और जल के समुचित वितरण की योजना पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा, ग्रामवासियों को जल सुरक्षा योजनाओं के बारे में प्रशिक्षित किया गया,…
Read More
जिला कलक्टर ने किया सिटी राउण्ड

जिला कलक्टर ने किया सिटी राउण्ड

वॉल सिटी एरिया का किया पैदल दौरा, स्मार्ट सिटी के कामों का निरीक्षण हेरिटेज स्थलों पर लगे निजी बैनर, पोस्टर हटवाने के निर्देश दाई जी की पुलिया से चांदपोल पुलिया तक घाट व झील की सफाई की हिदायत मंदिरों में किए दर्शन उदयपुर, 09 मार्च। जिला कलक्टर नमित मेहता रविवार को सिटी राउण्ड पर निकले। इस दौरान उन्होंने वॉल सिटी एरिया का पैदल भ्रमण कर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर नमित मेहता रविवार सुबह 7.45 बजे से नगर निगम आयुक्त रामप्रकाष, स्मार्ट सिटी के एसीईओ कृष्णपालसिंह चौहान, नगर निगम के…
Read More
उदयपुर में नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

उदयपुर में नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

—सरस-अमूल ब्रांड की हूबहू पैकिंग, 1500 किलो नकली घी जब्त —बाजारी कीमत 63 लाख उदयपुर, 8 मार्च : होली के त्योहार से पहले पुलिस और डीएसटी टीम ने उदयपुर के उमरड़ा रोड स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में एक नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। फैक्ट्री में सरस, अमूल, कृष्णा और नोवा ब्रांड की हूबहू पैकिंग में नकली घी तैयार कर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान फूड सेफ्टी टीम को बुलाया गया, जिसके बाद संबंधित ब्रांड्स के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर 1500 किलो नकली घी की पुष्टि की। डीएसटी प्रभारी श्यामसिंह रत्नू ने…
Read More
नारायण सेवा ने मनाया महिला दिवस व चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिकोत्सव

नारायण सेवा ने मनाया महिला दिवस व चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिकोत्सव

सम्य समाज के लिए  स्त्री सम्मान ज़रूरी  उदयपुर 8 मार्च। स्त्री ने घर के परकोटे से बाहर निकलकर वे मुकाम हासिल किए हैं, जिन पर सिर्फ पुरूषों का कब्जा रहा है। बावजूद इसके स्त्री को अब भी अपने प्रति होते अत्याचार, हिंसा और दुष्कर्म पर अंकुश के लिए मुकम्मिल आवाज़ उठानी होगी ये विचार शनिवार को नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा स्थित सेवा महातीर्थ परिसर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के वार्षिकोत्सव में उभर कर सामने आए। समारोह का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक-चेयरमैन पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ सह संस्थापिका कमला देवी, अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने गणेश…
Read More
भीण्डर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक, भोपाखेड़ा में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण

भीण्डर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक, भोपाखेड़ा में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया भीण्डर क्षेत्र का दौरा उदयपुर, 08 मार्च। जिला कलक्टर नमित मेहता शनिवार अपराह्न बाद भीण्डर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राजकीय कार्यालयों व अस्पताल का निरीक्षण किया। वहीं भोपाखेड़ा ग्राम पंचायत में फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प का भी अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। जिला कलक्टर श्री मेहता अपराह्न बाद भीण्डर के लिए रवाना हुआ। सर्वप्रथम वह भीण्डर उपखण्ड की ग्राम पंचायत भोपाखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया। इस…
Read More
महिला दिवस पर उदयपुर की राष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग खिलाड़ी सुश्री भावरा त्यागी का सम्मान किया

महिला दिवस पर उदयपुर की राष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग खिलाड़ी सुश्री भावरा त्यागी का सम्मान किया

उदयपुर। 08 मार्च। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने महिला दिवस पर उदयपुर की राष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग खिलाड़ी सुश्री भावरा त्यागी का सम्मान किया। सुश्री भावरा त्यागी को उपराना एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि आज देश की आधी आबादी जिस तरह से देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उसी क्रम में आपने भी स्केटिंग में उदयपुर का ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है, इन्होंने अप्रैल 2024 में अमृतसर में हुए ओपन स्केटिंग प्रतियोगिता…
Read More
शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

डूंगरपुर, 8 मार्च : सदर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना 3 मार्च की रात की है, जब दोनों भाइयों ने साथ बैठकर शराब पी और किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्या है पूरा मामला? झालावाड़ जिले के कुकलवाड़ा निवासी राजमल उर्फ राजू (40) पुत्र शंकरलाल मीणा और उसका…
Read More
error: Content is protected !!