Breaking News

लापता युवक का शव कुएं में मिला

लापता युवक का शव कुएं में मिला

उदयपुर, 25 मार्च : जिले के घासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक का शव गांव के कुएं में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक चार दिन से लापता था। पुलिस के अनुसार मारूवास गांव में तालाब की पाल के पास एक कुएं के बाहर जूते और मोबाइल पड़े देखे गए। संदेह होने पर ग्रामीणों ने कुएं का पानी हटवाया तो उसमें एक शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान प्रभुलाल ऊर्फ गोटू (35) पुत्र लालूराम गमेती निवासी मारूवास के रूप में हुई। परिजनों…
Read More
उदयपुर में अपहरण का ड्रामा: फिरौती की मांग, दो घंटे बाद युवक लौटा

उदयपुर में अपहरण का ड्रामा: फिरौती की मांग, दो घंटे बाद युवक लौटा

उदयपुर, 25 मार्च : शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण और 20 लाख रुपए फिरौती की मांग का मामला सामने आया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद युवक खुद लौट आया। पुलिस के अनुसार मोहम्मद फारूक (50) निवासी रजा कॉलोनी मुल्लातलाई ने शिकायत दर्ज कराई कि 23 मार्च की रात 10 बजे होटल माउंट व्यू रिट्रीट के पास हथियारबंद लोग उनके बेटे अहद रजा को जबरन उठाकर ले गए। आरोपियों में हातिम पुत्र जावेद निवासी सावा और तीन-चार अन्य युवक शामिल थे, जिन्होंने पिस्टल और तलवार दिखाकर धमकी दी। आरोपियों ने परिजनों से 20 लाख रुपए की…
Read More
अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति विक्रम विरासत परिक्रमा के साथ स्मारकों पर हुआ दुग्धाभिषेक

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति विक्रम विरासत परिक्रमा के साथ स्मारकों पर हुआ दुग्धाभिषेक

पूजन साप्ताहिक सफाई व माल्यार्पण हो महापुरुषो का - डाॅ. कुमावत आज (26 मार्च) सूरजपोल पर होगा राष्ट्रीय एकता का महानाद वंदेमातरम् गायन और भारत माता पूजन आमजन मिलकर गाये वन्देमातरम् उदयपुर 25 मार्च! अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा नवसंवत्सर 2082 के पंद्रह दिवसीय कार्यक्रमो के अंतर्गत विक्रम संवत् की गौरवशाली परंपरा को सहजने और समाज में महापुरुषों के प्रति सम्मान और चेतना जागृत करने के उद्देश्य से विक्रम विरासत परिक्रमा एवं पुरुषार्थ अभिषेक के दूसरे दिन नगर में महाराजा विक्रमादित्य की प्रतिमा को विभिन्न क्षेत्रों में ले जाकर श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए गए। प्रतिमा दर्शन के उपरांत पन्नाधाय…
Read More
पहले दिन पैरेलल ने ओरिका को 4 विकिट से और होटल ट्राइडेंट ने होटल द लीला पैलेस को हरा जीते उद्घाटन मैच

पहले दिन पैरेलल ने ओरिका को 4 विकिट से और होटल ट्राइडेंट ने होटल द लीला पैलेस को हरा जीते उद्घाटन मैच

मेवाड़ टूरिज्म कप 2025 का आगाज़ पर्यटन से जुड़ी इकाइयों के प्रतिभागी दिखा रहे हैं प्रतिभा उदयपुर। मेवाड़ टूरिज़्म कप के तहत पहले दिन मंगलवार को सुबह हुए मैच में पहले मुकाबले मे पैरेलल होटल ने औरिका को 4 विकेट से और दूसरे मैच में होटल ट्राईडेंट ने होटल द लीला पैलेस को 3 विकिट से हराया। वुडन स्ट्रीट द्वारा आयोजित कप के फील्ड क्लब मैदान पर मंगलवार से शुरू हुए पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी ऑरिका होटल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बनाए। ऑरिका होटल की ओर से मोहम्मद…
Read More
47 पुरुष क्वीन मेकर्स अवार्ड से सम्मानित

47 पुरुष क्वीन मेकर्स अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर। शी सर्किल इंडिया, एनआईसीसी, अरुणोदय इंपैक्स ,आईटी गुरुकुल के संयुक्त तत्वाधान में द क्वीन मेकर्स अवार्ड होटल विक्टोरिया मेंशन में आयोजित हुआ। शी सर्कल इंडिया की संस्थापक तारीका भानुप्रताप ने बताया कि यह सम्मान समारोह उन सभी पुरुषों को समर्पित था जो अपनी पत्नीयों के लिए सबसे बड़ा सपोर्ट बनकर रहे हैं चाहे वह घर परिवार हो, बच्चे संभालना हो, पत्नी का जॉब हो या व्यवसाय हो हमेशा एक आदर्श पुरुष की तरह अपनी पत्नी के हित में वह उसके सहयोग में सदैव उसके साथ बने रहे हैं। उनका मानना है कि भारतीय संस्कृति के लिए यह सभी पुरुष…
Read More
पर्यटन विभाग द्वारा राजस्थान दिवस एवं मेवाड़ महोत्सव के तहत  विविध आयोजन 30 अप्रैल से

पर्यटन विभाग द्वारा राजस्थान दिवस एवं मेवाड़ महोत्सव के तहत  विविध आयोजन 30 अप्रैल से

तैयारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर बोले-आयोजन को बेहतर से बेहतरीन बनाएं उदयपुर, 24 मार्च। पर्यटन विभाग द्वारा आगामी 30 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राजस्थान दिवस एवं मेवाड़ महोत्सव की तैयारी एवं आयोजन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर मेहता ने आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों, होटल्स एवं अन्य संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ आयोजन को बेहतर से बेहतरीन बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मेवाड़ महोत्सव को इस वर्ष भी…
Read More
श्रमिक वर्ग को देश की मुख्य धारा से जोड़ने व स्थायी आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत – प्रो. सारंगदेवोत

श्रमिक वर्ग को देश की मुख्य धारा से जोड़ने व स्थायी आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत – प्रो. सारंगदेवोत

क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न उदयपुर 24 मार्च / दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय उदयपुर के क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विवि के कुलपति सचिवालय के सभागार में सम्पन्न हुई। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए पदेन सचिव व क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी जगदीप सिंह ने 2024-25 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाना है तो श्रमिकों के हाथ मजबूत करने होंगे। सिंह ने ई श्रम पोर्टल, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री…
Read More
सीरवी समाज उदयपुर का होली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

सीरवी समाज उदयपुर का होली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

उदयपुर। सीरवी समाज विकास समिति उदयपुर द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। समाज के उपाध्यक्ष राकेश चौधरी (सीरवी) ने बताया कि उदयपुर में निवासरत सीरवी समाज का होली मिलन समारोह दी अरावली गेटवे रिजॉर्ट सिसारमा में बड़ी धूमधाम से रंगों के साथ खेला गया! समारोह उदयपुर में कार्यरत समाज के प्रशासनिक अधिकारी श्रीमान विनोद सीरवी- डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स, उदयपुर एंव श्रीमान रमेश सीरवी पुनाडिया- एस डी एम, मावली और उदयपुर में रह रहे समाज के समस्त बंधुओ ने परिवार सहित भाग लिया! प्रात: चाय नाश्ते के बाद समाज बंधुओ ने हरबल गुलाल, डीजे पर होली गीतों व पानी…
Read More
झामर कोटड़ा खदान पर छापा मार 40 वाहन किए जब्त, 25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

झामर कोटड़ा खदान पर छापा मार 40 वाहन किए जब्त, 25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

परिवहन विभाग की कार्यवाही जारी उदयपुर, 24 मार्च। परिवहन विभाग द्वारा वार्षिक बकाया कर जमा नहीं करवाने वालों के विरूद्ध जारी अभियान में सोमवार को आरएसएमएम के झामर कोटड़ा खदान पर छापा मार कर वहां 40 वाहनों का जब्त कर 25 लाख रुपये की जुर्माना राषि वसूली गई। प्रादेषिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विष्वकर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह से ही एडिषनल आरटीओ नानजी राम गुलसर एवं डीटीओ नितिन बोहरा विभागीय दल-बल सहित आरएसएमएम की झामर कोटड़ा खदान क्षेत्र में पहुंचें जहां राज्य का बिना कर जमा कराये 29 तथा अन्य राज्यों की 10 वाहन पाए गये। दोनों अधिकारियों द्वारा इन…
Read More
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक

उदयपुर, 24 मार्च। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नमित मेहता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रषासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए निर्वाचन विभाग के दिषा-निर्देषों से अवगत कराया। श्री राठौड़ ने ईपी रेषो, जेण्डर रेषो बढ़ाने तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के संबंध में चर्चा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से निर्धारित अवधि तक बूथ लेवल अभिकर्ता नियुक्त करने का आग्रह किया, ताकि…
Read More
error: Content is protected !!