Breaking News

आलोक में आदि शंकराचार्य और सूरदास जयंति मनाई

आलोक में आदि शंकराचार्य और सूरदास जयंति मनाई

उदयपुर 02 मई। आलोक संस्थान सेक्टर 11 में आदि शंकराचार्य और सूरदास जयंति मनाई गई। इस अवसर पर डाॅ. प्रदीप कुमावत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आदि शंकराचार्य बाल्यकाल से ही बेहद मेधावी थे। कम उम्र में ही उन्हें वेद, पुराण, रामायण और महाभारत, उपनिषद जैसे कई ग्रंथ याद हो गए थे। मेधावी होने के साथ ही आदि शंकराचार्य माता-पिता के परम भक्त थे। माना जाता है कि मां की सेवा और सम्मान के लिए शंकराचार्य जी ने गांव के दूर से बहने वाली नदी का रुख तक बदल दिया था। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने धर्म की…
Read More
खान विभाग प्रतिमाह एक हजार करोड़ रु. के राजस्व संग्रहण के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े-प्रमुख सचिव माइन्स श्री टी. रविकान्त – इस साल 12980 करोड़ के राजस्व संग्रहण का बड़ा लक्ष्य

खान विभाग प्रतिमाह एक हजार करोड़ रु. के राजस्व संग्रहण के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े-प्रमुख सचिव माइन्स श्री टी. रविकान्त – इस साल 12980 करोड़ के राजस्व संग्रहण का बड़ा लक्ष्य

खान विभाग प्रतिमाह एक हजार करोड़ रु. के राजस्व संग्रहण के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े-प्रमुख सचिव माइन्स श्री टी. रविकान्त - इस साल 12980 करोड़ के राजस्व संग्रहण का बड़ा लक्ष्य जयपुर, 2 मई। प्रमुख सचिव माइन्स, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम श्री टी. रविकान्त ने कहा है कि खान विभाग को प्रतिमाह कम से कम एक हजार करोड़ रु. के राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने प्रदेश में माइनिंग सेक्टर में निवेश, रोजगार और राजस्व संग्रहण का मासिक एक्शन प्लान बनाने के भी निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर एक्शन प्लान क्रियान्वयन की मासिक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि राजस्व संग्रहण में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रमुख सचिव माइन्स श्री टी. रविकान्त शुक्रवार को सचिवालय से हाईब्रीड मोड पर खान विभाग के मुख्यालय और फील्ड स्तर के अधिकारियों से रुबरु हो रहे थे। गत वित्तीय वर्ष में विभागीय अधिकारियों द्वारा 23.69 फीसदी की विकास दर के साथ राजस्व संग्रहण की सराहना करते हुए कहा कि इस साल 12980 करोड़ के राजस्व संग्रहण के और भी बड़े लक्ष्य को अर्जित करने के लिए अभी से योजनाबद्ध समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष के आखिरी महिनों की ओर देखना गलत परंपरा हैं। श्री टी. रविकान्त ने जब्त खनिजों की तत्काल नीलामी के निर्देश दिए, इससे अवैध गतिविधि के खिलाफ सरकार की सख्ती का संदेश, जब्त खनिज के खुर्द बुर्द होने या कम होने की संभावना नहीं रहने और राजस्व प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कार्रवाई के दौरान लगाई जाने वाली शास्ती की वसूली के भी प्रयास धरातल पर दिखाई देने चाहिए। जब्त वाहनों को राजसात कराने की आवश्यक कार्रवाई की जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव कार्यालय सहित विभिन्न स्तरों से प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। निदेशक माइन्स श्री दीपक तंवर ने बताया कि अप्रेल माह में विभाग द्वारा गत वित्तीय वर्ष के 613 करोड़ 55 लाख के राजस्व संग्रहण की तुलना में अप्रेल, 25 में करीब 623 करोड रु. से अधिक की वसूली की है। विभाग द्वारा चालू राजस्व के साथ ही बकाया वसूली और राजस्व संग्रहण बढ़ाने के सभी संभावित क्षेत्रों में समन्वित व योजनाबद्ध प्रयास करते हुए राजस्व लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा। संयुक्त सचिव श्रीमती आशु चौधरी ने कहा कि विधानसभा प्रश्नों, विशेष उल्लेख सहित विचाराधीन प्रकरणों के शीघ्र उत्तर भिजवाया जायें। बैठक में बताया गया कि जब्त खनिजों की नीलामी में एसएमई जयपुर श्री एनएस शक्तावत और एमई जयपुर श्री श्याम कापड़ी द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया है। इसी तरह से अप्रेल माह में राजस्व संग्रहण में जयपुर और कोटा एसएमई क्षेत्र में तुलनात्मक दृष्टि से बेहतर प्रयास हुए हैं। बैठक में मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, अतिरिक्त निदेशकों, अधीक्षण खनि अभियंताओं, खनि अभियंताओं, सहायक खनि अभियंताओं व ओएसडी श्री कृष्ण शर्मा, एसजी श्री सुनील वर्मा, जेएलआर श्री गजेन्द्र सिंह ने हिस्सा लिया।
Read More
बांसवाड़ा जिले के गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित- नई शिक्षा नीति विकसित भारत और विश्वगुरु भारत बनाने में महत्वपूर्ण – राज्यपाल

बांसवाड़ा जिले के गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित- नई शिक्षा नीति विकसित भारत और विश्वगुरु भारत बनाने में महत्वपूर्ण – राज्यपाल

बांसवाड़ा , 2 मई।  राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय-बांसवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में कहा कि भारतीय प्राचीन ज्ञान विश्व को आधुनिक दृष्टि प्रदान करने वाला है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी नई शिक्षा नीति के जरिए विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता विकास के साथ उनमें रचनात्मक गुण विकसित किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को विकसित राष्ट्र ही बनाने में महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि इसके जरिए फिर से देश विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शिक्षक और शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते…
Read More
मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना में मिलेंगे 1 लाख 20 हजार

मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना में मिलेंगे 1 लाख 20 हजार

उदयपुर, 2 मई। प्रदेष में हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत उन्हें आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की सहायता राषि उपलब्ध कराई जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेषक गिरीष भटनागर ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के बिन्दु संख्या 83 में घोषणा की गई कि इस समुदाय के स्थायी आश्रय और आवास से वंचित…
Read More
स्थाई वारंटी गिरफ्तार

स्थाई वारंटी गिरफ्तार

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पहाड़ा थाना में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय खेरवाड़ा के मुकदमा नंबर 45/2023 में पिछले दो वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गोविंद पिता लक्ष्मण जाती परमार उम्र 21 वर्ष निवासी बिछला फला सरेरा को थानाधिकारी उम्मेदी लाल के निर्देशन में कालूलाल चव्हाण सहायक उप निरीक्षक व टीम द्वारा तलाश कर दबिश देकर गिरफ्तार किया व न्यायालय खेरवाड़ा में पेश किया जहां से न्यायालय आदेश से न्यायिक हिरासत में डूंगरपुर जेल में जमा कराया गया।
Read More
प्रतापगढ़ : रंग ला रहा बाल विवाह मुक्त प्रतापगढ़ अभियान, अब तक 3 बाल विवाह रोकने के साथ 600 से ज़्यादा जागरूक लोगो ने लिया बाल विवाह नहीं करवाने का संकल्प

प्रतापगढ़ : रंग ला रहा बाल विवाह मुक्त प्रतापगढ़ अभियान, अब तक 3 बाल विवाह रोकने के साथ 600 से ज़्यादा जागरूक लोगो ने लिया बाल विवाह नहीं करवाने का संकल्प

बाल विवाह हो जाने के बाद भी करवा सकते है शून्य या निरस्त- डॉ. पंड्या (गायत्री संस्थान 12 मई पीपल पूर्णिमा तक जिले में चलाएगा विशेष अभियान, बाल विवाह की सूचना साझा करने वाले को 1100₹ का पुरस्कार) प्रतापगढ़ | अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की सम्भावना को देखते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायंस, जिला प्रशासन प्रतापगढ़ , पुलिस विभाग, बाल अधिकारिता विभाग एवं गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर के संयुक्त प्रयास से कुल 3 बाल विवाह को रोकने के साथ जनप्रतिनिधियों, धर्म गुरूओ एवं समाज के जागरूक लोगो…
Read More
मेवाड़ का प्राचीन वाटर हार्वेस्टिंग तंत्र विश्व में अद्वितिय – प्रो. सारंगदेवोत

मेवाड़ का प्राचीन वाटर हार्वेस्टिंग तंत्र विश्व में अद्वितिय – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर स्थापना दिवस - चार दिवसीय समारोह का हुआ समापन उदयपुर - कल, आज और कल विषय पर व्याख्यानमाला का हुआ आयोजन उदयपुर 02 मई / उदयपुर के 474 वे स्थापना दिवस जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय एवं लोकजन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय समारोह का समापन शुक्रवार को हुआ। समारोह के अंतिम दिन विद्यापीठ के प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय में उदयपुर - कल, आज और कल विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। प्रारंभ में संस्थान के अध्यक्ष प्रो. विमल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए चार दिवसीय समारोह की जानकारी। झीलों व पहाड़ों…
Read More
जब प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ने गिरिजा व्यास को दिया विजयी भवः का आशीर्वाद

जब प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ने गिरिजा व्यास को दिया विजयी भवः का आशीर्वाद

राजनीतिक जीवन की एक स्मृति  उदयपुर। कांग्रेस की वरिष्ठतम नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास अपने जीवन में कई बार लोकसभा व विधानसभा के चुनाव लड़ी, उनकी चुनावी यात्रा में 1996 के लोकसभा चुनाव का एक संस्मरण विशेष है, जिसमें उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी ने उन्हें विजयी भवः का आशीर्वाद दिया और उस चुनाव में वह विजयी रही। भाजपा नेता व प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के पूर्व सदस्य डॉ. विजय विप्लवी ने बताया कि बात 1996 की है। जब गिरिजा व्यास उदयपुर लौकसभा क्षैत्र से कांग्रेस प्रत्याशी थी, उनके सामने भाजपा ने मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत मुरली मनोहर शरण को…
Read More
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास को कांग्रेसजनों ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास को कांग्रेसजनों ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुई अंतिम विदाई उदयपुर, 2 मई।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास को शुक्रवार को राजस्थान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहन श्रद्धा और भावनात्मक वातावरण में अंतिम विदाई दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, धर्मेंद्र राठौर, लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व कलेक्टर तारा चंद मीणा, संदीप चौधरी, पवन गोदारा सहित कई दिग्गज नेता दैत्य मगरी स्थित उनके निवास पर पहुंचे। सभी नेताओं ने डॉ. व्यास के…
Read More
काश्तकार घर बैठे राजकिसान एप से किराए पर ले सकेंगे कृषि उपकरण

काश्तकार घर बैठे राजकिसान एप से किराए पर ले सकेंगे कृषि उपकरण

राजकिसान कस्टम हायरिंग एप तैयार उदयपुर, 2 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार काष्तकारों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लि संकल्पबद्ध है। किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी सहित अन्य योजनाओं के साथ ही सरकार छोटे किसानों को महंगे कृषि उपकरण किराए पर उपलब्ध कराने के लिए कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित कर रही है। इतना ही नहीं काष्तकार इन केंद्रों से अपनी आवष्यकता के अनुसार कृषि उपकरण ऑनलाइन एप के माध्यम से घर बैठे भी बुक करा सकेंगे। इसके लिए राजकिसान कस्टम हायरिंग एप तैयार किया गया है। यह हैं कस्टम हायरिंग केंद्र कृषि…
Read More
error: Content is protected !!