Breaking News

घूमर प्रतिभागियों के उम्दा नृत्यों ने किया रोमांचित

घूमर प्रतिभागियों के उम्दा नृत्यों ने किया रोमांचित

हास्य-व्यंग्य नाटक ‘बेचारी आत्मा’ एवं ‘डेजावू’ का मंचन उदयपुर, 15 जून। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्म कालीन घूमर कार्यशाला एवं नाट्य कार्यशालाओं में तैयार प्रस्तुतियों का रविवार को शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में प्रदर्शन किया गया। सभी ने उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। सर्वप्रथम विशेषज्ञ श्रीमती विजयलक्ष्मी आमेटा के निर्देशन में तैयार घूमर नृत्य की प्रस्तुति हुई। उसके बाद पारंपरिक डांडिया घूमर, चिरमी एवं चरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि ग्रीष्म कालीन घूमर कार्यशाला में विशेषज्ञ श्रीमती विजयलक्ष्मी आमेटा के निर्देशन में…
Read More
युवक ने परिवार पर चाकू से किया हमला, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

युवक ने परिवार पर चाकू से किया हमला, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

उदयपुर, 15 जून: प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों पर चाकू से जानलेवा हमला किया और फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नारायण माली निवासी पायड़ा प्रतापनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नारायण ने घरेलू कलह के चलते 13 जून की रात अपनी पत्नी और पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों को गंभीर हालत में एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के ए​क दिन बाद 15 जून को रेलवे ट्रैक…
Read More
डंपर की चपेट में आने से किशोर की मौत

डंपर की चपेट में आने से किशोर की मौत

मामा के घर छुट्टियां मनाने आया था 15 वर्षीय कालू, साइकिल फिसलने से हुआ हादसा उदयपुर, 15 जून : गोगुंदा बाईपास चौराहे पर रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें डंपर की चपेट में आकर एक 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कैनरा बैंक के बाहर उस वक्त हुआ जब किशोर साइकिल चला रहा था। गोगुंदा थाने के एएसआई विनेश कुमार के अनुसार मृतक की पहचान कालू पुत्र नारूलाल गमेती निवासी कुंडाल के रूप में हुई है, जो गर्मी की छुट्टियों में अपने मामा भेरूलाल गमेती के पास गोगुंदा भील बस्ती आया हुआ…
Read More
डूंगरपुर: स्वच्छ भारत सिर्फ कागजों में, बिछीवाड़ा ब्लॉक के गांवों में गंदगी 

डूंगरपुर: स्वच्छ भारत सिर्फ कागजों में, बिछीवाड़ा ब्लॉक के गांवों में गंदगी 

- झूठे आंकड़े दिखाकर अफ़सर लुट रहे वाहवाई   - स्वच्छता की जमीनी हकीकत में बिखरता सिस्टम जुगल कलाल डूंगरपुर, 15 जून:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा सपना है स्वच्छ भारत बनाना। इसी लक्ष्य को लेकर केंद्र सरकार द्वारा ‘स्वच्छ भारत मिशन’ चलाया जा रहा है, लेकिन डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा ब्लॉक में यह अभियान जमीनी स्तर पर दम तोड़ता दिख रहा है। यहां अधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की मंशा को नज़रअंदाज करते हुए सिर्फ कागजी कार्रवाई में ही सफाई का काम दिखा रहे हैं। स्थानीय अधिकारी राज्य और केंद्र सरकार को गांवों की सफाई को लेकर भ्रामक व…
Read More
एम.डी.एम.ए. के साथ तस्कर गिरफ्तार

एम.डी.एम.ए. के साथ तस्कर गिरफ्तार

उदयपुर, 15 जून : अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सवीना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अजय सिंह राव व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए विनोद उर्फ काका पुत्र मांगीलाल निवासी पानेरियों की मादड़ी थाना हिरणमगरी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 6.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. (मिथाईलीनडाईऑक्सीमेथेमफेटामाइन) बरामद किया गया। थानाधिकारी के अनुसार आरोपी विनोद द्वारा गीतांजलि हॉस्पिटल के सामने हाईवे पर एम.डी.एम.ए. बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी…
Read More
अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को फतहसागर पर दी गई श्रद्धांजलि

अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को फतहसागर पर दी गई श्रद्धांजलि

विप्र फाउंडेशन पूर्वी देहात युवा प्रकोष्ठ ने किया आयोजन, आमजन ने भी दी सहभागिता उदयपुर, 15 जून : हाल ही में अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए विप्र फाउंडेशन पूर्वी देहात युवा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को फतहसागर की पाल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैंडल मार्च और सामूहिक मौन के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विप्र फाउंडेशन के महामंत्री राहुल जोशी ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के…
Read More
जल संचय और पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवन शैली का हिस्सा – प्रेमचंद बैरवा

जल संचय और पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवन शैली का हिस्सा – प्रेमचंद बैरवा

उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने ली वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा बैठक अभियान में उदयपुर की उपलब्धियों को सराहा, सतत प्रयासों के लिए किया प्रेरित उदयपुर, 15 जून। उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने शनिवार को जिला परिषद सभागार, उदयपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अभियान के तहत अब तक हुए कार्यों की प्रगति जानी और संबंधित विभागों से विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी…
Read More
गोदावरी धाम का आगामी शिला पूजन 14 जुलाई को: विकास समिति की बैठक में हुए कई निर्णय

गोदावरी धाम का आगामी शिला पूजन 14 जुलाई को: विकास समिति की बैठक में हुए कई निर्णय

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, गोदावरी धाम शिव मन्दिर विकास समिति की बैठक मन्दिर परिसर में भरत कलाल की अध्यक्षता में सम्प्पन हुई। इस अवसर पर आर्किटेक वीरेन्द्र के त्रिवेदी अहमदाबाद द्वारा मन्दिर जीणोद्धार कार्य का अवलोकन किया गया। त्रिवेदी ने गर्भग्रह में बिजली,नल, सीसी टीवी,मण्डप कार्य पूर्ण करने का मार्गदर्शन दिया। समिति सचिव ने बताया कि उपस्थित सदस्यो ने आगामी शिला पूजन 14 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया साथ ही 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाने का भी तय किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्य संरक्षक प्रकाश कलाल , सचिव शकर पंचाल , कोषाध्यक्ष बादामी…
Read More
राजस्थान में पहली बार दिखी दो “स्प्लेनडिड हार्टलेट” नामक डेमसैलफ्लाई

राजस्थान में पहली बार दिखी दो “स्प्लेनडिड हार्टलेट” नामक डेमसैलफ्लाई

उदयपुर क्षेत्र में दिखाई दी यह दुर्लभ डेमसैलफ्लाई उदयपुर, 14 जून। जैव विविधता से समृद्ध वागड़-मेवाड़ अंचल में दुर्लभ वन्य जीव वनस्पतियों की खोज का क्रम लगातार जारी है इसी श्रृंखला में उदयपुर अंचल में दुर्लभ प्रजाति की दो डेमसैलफ्लाई देखी गयी हैं। उदयपुर के सेवानिवृत्त वन विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार शर्मा तथा फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी के दो जीव विज्ञानी डॉ. अनिल सरसावन तथा मनोहर पवार ने उदयपुर जिले के कुंडेश्वर महादेव क्षेत्र में कुंडाल का गुड़ा गांव के पास एक जलधारा की वनस्पति पर बैठी स्प्लेंडिड हार्टलेट नामक डेमसैलफ्लाई की खोज की है। डॉ. शर्मा ने बताया कि…
Read More
धारा 55 एवं 57 के लम्बित प्रकरणों की जांच निर्धारित समय अवधि में करें पूरी

धारा 55 एवं 57 के लम्बित प्रकरणों की जांच निर्धारित समय अवधि में करें पूरी

— पुराने प्रकरणों के निस्तारण में देरी कर रहे अधिकारियों को जारी करें नोटिस — नये प्रकरणों में 3 माह की अवधि में पूरी की जाए जांच — प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता        जयपुर, 13 जून। सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती मंजू राजपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम-2001 की धारा 55 एवं 57 के तहत लम्बित प्रकरणों की जांच निर्धारित समय अवधि में पूरी कर जांच परिणाम जारी किए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लम्बित पुराने प्रकरणों के…
Read More
error: Content is protected !!