अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविरों की प्रगति की समीक्षा
कलेक्टर ने दिए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश उदयपुर, 4 जुलाई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा के तहत जिले में क्रमबद्ध रूप से ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित हो रहे शिविरों की प्रगति के संबंध में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर नमित मेहता ने की। इस दौरान वीसी के माध्यम से सभी उपखंड स्तरीय अधिकारी भी जुड़े। बैठक में आदिनांक तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित शिविरों में हुई विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी दिनों में प्रस्तावित शिविरों की…
