संस्कारों के सम्मान में आज सजेगी सास शिरोमणी पुरस्कार की शाम
-इनरव्हील क्लब का “राजमति आदर्श सास शिरोमणी”समारोह शुक्रवार 11 जुलाई को उदयपुर, 10 जुलाई। इनरव्हील क्लब द्वारा सास-बहू के स्नेहिल रिश्ते को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित करने की परंपरा को निभाते हुए “राजमति आदर्श सास शिरोमणि सम्मान”समारोह का आयोजन 11 जुलाई, शुक्रवार को सायं 6 बजे फतहसागर झील किनारे रोटरी बजाज भवन में किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का इंस्टॉलेशन समारोह भी होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजशास्त्री विजय लक्ष्मी चौहान और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सोनू सुराणा होंगी। संस्था की संस्थापक संयोजिका माया कुम्भट ने बताया कि इस वर्ष इनरव्हील राजमति आदर्श सास शिरोमणि 2024–25…
