पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने देवास चरण- तृतीय पेयजल परियोजना का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन टनल एवं बांध कार्यों का लिया जायजा, टनल साइट पर किया वृक्षारोपण उदयपुर, 4 जुलाई। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने शनिवार को उदयपुर शहर की दीर्घकालीन पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु निर्माणाधीन देवास चरण- तृतीय एवं चरण-चतुर्थ पेयजल परियोजना का दौरा कर निर्माणाधीन टनल एवं बांध कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग द्वारा श्री कटारिया का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राज्यपाल श्री कटारिया सर्वप्रथम उंडीथल स्थित निर्माणाधीन टनल- तृतीय स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने सुरंग निर्माण कार्य की प्रगति, निर्माण तकनीक, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया। विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण…
