सरला सिंघवी की स्मृति में सरल परिवार ने रचे सेवा के नए आयाम
रक्तदान से लेकर जल सेवा तक 22वीं पुण्यतिथि पर 41 यूनिट रक्तदान, स्कूलों में वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट और अस्पताल में 250 सहयोगियों को भोजन उदयपुर। सेवा और मानवता को समर्पित सरल परिवार की प्रेरणापुंज स्मृतिशेष श्रीमती सरला सिंघवी की 22वीं पुण्यतिथि सेवा कार्यों के रूप में मनाई गई। सरल समूह द्वारा पूरे माह विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण स्वैच्छिक रक्तदान रहा, जिसमें कुल 41 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ। सरल ब्लड सेंटर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एस. त्रिपाठी ने बताया कि स्मृति दिवस के अवसर पर ब्लड सेंटर के सेवा कर्मियों ने…
