Breaking News

भीलवाड़ा की हॉकी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रो टर्फ मैदान मिलेगा

भीलवाड़ा की हॉकी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रो टर्फ मैदान मिलेगा

विधायक के प्रयासों से 5 करोड़ स्वीकृत खिलाड़ियों ने जिला कलेक्टर और विधायक का जताया आभार भीलवाड़ा 6 नवंबर। भारतीय हॉकी की 100 वर्ष की गौरवमयी यात्रा के ऐतिहासिक अवसर पर विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से भीलवाड़ा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान की बहुप्रतीक्षित सौगात मिली है। प्रताप नगर स्कूल के हॉकी मैदान पर इस अत्याधुनिक टर्फ के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह उपलब्धि भीलवाड़ा के हॉकी समुदाय की पिछले दो दशकों की कड़ी मेहनत और अटूट समर्पण का परिणाम है। इस टर्फ मैदान के बनने से राष्ट्रीय…
Read More
विधायक कोठारी द्वारा भीलवाड़ा लॉटरी की गहन जाँच हेतु लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

विधायक कोठारी द्वारा भीलवाड़ा लॉटरी की गहन जाँच हेतु लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

भीलवाड़ा भूखंड लॉटरी पर पारदर्शिता को लेकर विधायक अशोक कोठारी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र भीलवाड़ा 6 नवंबर। भीलवाड़ा नगर विकास न्यास द्वारा गत 16 अक्टूबर 2025 को आयोजित भूखंड आवंटन लॉटरी प्रक्रिया में व्याप्त अनियमितताओं और अपारदर्शिता के संबंध में भीलवाड़ा विधायक  अशोक कोठारी ने राज्य के मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा को एक विस्तृत पत्र प्रेषित कर जनता के असंतोष और मीडिया में प्रकाशित खबरों का हवाला देते हुए इस संपूर्ण प्रक्रिया पर तुरंत ठोस एवं पारदर्शी कदम उठाने की मांग की है। विधायक कोठारी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि स्थानीय नागरिकों द्वारा लॉटरी की निष्पक्षता…
Read More
गुजरात सीमा पर अवैध मदिरा जब्त – एक गिरफ्तार

गुजरात सीमा पर अवैध मदिरा जब्त – एक गिरफ्तार

आबकारी विभाग का विशेष अभियान प्रदेश में वॉश एवं भट्टियां नष्ट उदयपुर, 6 नवम्बर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए। सिरोही में गुजरात की सीमा पर एक वाहन में अवैध रूप से अन्य राज्य की शराब परिवहन करने पर एक को गिरफ्तार कर अवैध मदिरा को जब्त किया गया साथ ही श्रीगंगानगर में अवैध वॉश एवं भट्टियां नष्ट की गई। अन्य जिलों में भी नाकाबंदी, गश्त व दबिश की कार्रवाई की…
Read More
गाय की आंख का ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला

गाय की आंख का ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला

 फतहनगर। श्री पशुपतिनाथ निराश्रित पशु सेवा समिति को तीन दिन पूर्व एक गौमाता मिली जिसके आंख मे ट्यूमर हो गया था जिससे एक आंख से दिखना  बंद हो गया। निरन्तर उपचार के बाद भी जब आंखों में सुधार नहीं हो पाया तब समिति द्वारा निर्णय कर आज ऑपरेशन कर ट्यूमर निकलाया गया और साथ ही गौमाता को आजीवन सेवा केंद्र पर आश्रय देने का भी प्रबंध किया गया। ऑपरेशन करने वाले पशु चिकित्सक डॉक्टर हरिओम कुमावत एवं उनकी टीम का श्री पशुपतिनाथ निराश्रित पशु सेवा समिति ने आभार व्यक्त किया है।
Read More
परमात्मा की भक्ति सर्वोच्च सुख :आचार्य  रत्नसेन सूरी

परमात्मा की भक्ति सर्वोच्च सुख :आचार्य  रत्नसेन सूरी

उदयपुर, 6 नवम्बर।जैनाचार्य  विजय रत्नसेन सूरीश्वरजी म.सा की निश्रा में महावीर विद्यालय चित्रकूट नगर-उदयपुर में  हर्षोल्लास के साथ महामंगलकारी उपधान तप की आराधना चल रही है। द्वितीय उपधान के आराधकों का आज प्रात: उपधान तप पूर्ण हुआ। भद्रंकर परिवार की ओर से आराधकों का विशिष्ट सम्मान किया गया। धर्मसभा में प्रवचन देते हुए जैनाचार्य श्री ने कहा कि परमात्मा की भक्ति से सर्वोच्च सुखो की प्राप्ति और समस्त दु:खों का नाश होता है। परमात्मा की भक्ति सर्वश्रेष्ठ द्रव्यों के द्वारा खूब भावोल्लास के साथ प्रतिदिन करनी चाहिए।जैसे  उपजाऊ भूमि में  बीज बोने से वह अनेक गुना होकर प्राप्त होता है और…
Read More
भारत विकास परिषद पद्मिनी का दीपावली स्नेह मिलन समारोह

भारत विकास परिषद पद्मिनी का दीपावली स्नेह मिलन समारोह

उदयपुर, 6 नवम्बर। भारत विकास परिषद पद्मिनी दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम संयोजक प्रीति लुणदिया एवं सोनिका चोरडिया ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष डॉ शिल्पा पामेचा के नेतृत्व में सभी महिलाओं ने मिलकर आपस में गले लगा कर एक दूसरे को बधाइयां दी एवं घर परिवार की मंगल कामना करी। सभी ने मिलकर गेम्स खेले एवं आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए रूपरेखा बनाई। नए सदस्यों का स्वागत किया । इस अवसर पर रेखा रानी जैन एवं प्रमिला पोरवाल तथा जया जैन एवं वैशाली जैन ने पुरस्कार जीतकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। डॉ बलदीप कौर एवं कपिला भारद्वाज ने सभी का…
Read More
मानवता की सेवा में बढ़ते कदम – महावीर इंटरनेशनल उदयपुर द्वारा 6 सेवा प्रकल्प संपन्न

मानवता की सेवा में बढ़ते कदम – महावीर इंटरनेशनल उदयपुर द्वारा 6 सेवा प्रकल्प संपन्न

उदयपुर, 6 नवम्बर। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केन्द्र की नई कार्यकारिणी ने 1 अक्टूबर 2025 से सेवा कार्यों का एक नया संकल्प लिया है। अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि इसी कड़ी में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 6 सेवा प्रकल्पों का सफल आयोजन किया गया। पहला प्रकल्प : सेवाभावी सदस्य वीर चंदन सिंह छाजेड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मानव सेवा समिति में रोगियों के साथ आने वाले तीमारदारों को 217 जनों को मीठा भोजन कराया गया। दूसरा प्रकल्प : स्वर्गीय वीर बसंतीलाल सुराणा के जन्मदिवस के अवसर पर महाकालेश्वर गौशाला में 300 गायों को हरा चारा खिलाया…
Read More
विंकल मोगरा को मिली पीएचडी की उपाधि

विंकल मोगरा को मिली पीएचडी की उपाधि

उदयपुर 06 नवम्बर / राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय ने विंकल मोगरा को विधि  संकाय में उदयपुर जिले के विशेष संदर्भ में महिलाओं के विरूद्ध उभरती अपराधिक प्रवृत्तियों का सामाजिक विधिक संदर्भ में एक आलोचनात्मक अध्ययन विषय पर शोध कार्य करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. मोगरा ने अपना शोध कार्य डॉ. कृष्ण किशोर त्रिवेदी के निर्देशन में किया।
Read More
सांसद रावत की मांग पर कृषि विभाग की तारबंदी योजना में सुधार, किसानों को मिलेगी राहत

सांसद रावत की मांग पर कृषि विभाग की तारबंदी योजना में सुधार, किसानों को मिलेगी राहत

-जंगली जानवरों से प्रभावित क्षेत्रों के लिए लाभकारी योजना उदयपुर। कृषि विभाग की तारबंदी योजना में सुधार करने को लेकर अनुसूचित क्षेत्र के ग्रामीण किसानों द्वारा लम्बे समय से की जा रही मांग पर विभाग ने महत्वपूर्ण फैसला कर किसानों को लाभ प्रदान किया है। अनुसूचित क्षेत्र के ग्रामीण किसानों की मांग पर सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने राज्य के कृषि मंत्री किरोणी लाल मीणा को पत्र लिखा था और व्यक्तिगत चर्चा भी की। सांसद डॉ रावत के प्रयासों पर कृषि मंत्री किरोणी लाल मीणा द्वारा राज्य की तारबंदी योजना में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। यह सुधार विशेष…
Read More
हजारों श्रावक-श्राविकाओं के जयकारों के साथ मेवाड़ यात्रा को निकली आचार्य महाश्रमण की धवल वाहिनी

हजारों श्रावक-श्राविकाओं के जयकारों के साथ मेवाड़ यात्रा को निकली आचार्य महाश्रमण की धवल वाहिनी

- जैन ध्वज हाथों में लिए मेवाड़ वासियों ने की आचार्य संघ की अगवानी - प्रेक्षा विश्व भारती कोबा अहमदाबाद से आचार्य महाश्रमण का हुआ मंगल विहार उदयपुर, 6 नवंबर। स्वामी विवेकानंद के चरेवेति चरेवेति सिद्धांत को साकार करते हुए तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री ने परंपरा अनुसार मृगसर माह की एकम को प्रेक्षा विश्व भारती कोबा अहमदाबाद से हजारों श्रावकों की नम आंखों के मध्य प्रात:कालीन वेला में मंगल विहार का शुभारंभ किया। मंगल विहार में मेवाड़ कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत सबसे आगे जैन ध्वज लेकर दो दो की पंक्ति में हजारों श्रावक श्राविकाओं की शोभायात्रा…
Read More
error: Content is protected !!