सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन
उदयपुर, 6 नवम्बर। ताज फतेह प्रकाश पैलेस होटल में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में उदयपुर के उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक अशोक आंजना ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। ताज फतेह प्रकाश पैलेस के सिक्योरिटी मैनेजर मुकेश कुमार व्यास, आधार फाउंडेशन से नारायण जी ने भी सत्र को संबोधित किया और सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने यातायात संकेतों, लेन ड्राइविंग अनुशासन, सुरक्षा हेलमेट, सीट बेल्ट आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस सत्र में बड़ी संख्या में होटल फतेह प्रकाश पैलेस के स्टाफ़ सहित…
