Breaking News

सुरों की मण्डली का दीपावली स्नेह मिलन रविवार को अशोका ग्रीन में: मुकेश माधवानी

सुरों की मण्डली का दीपावली स्नेह मिलन रविवार को अशोका ग्रीन में: मुकेश माधवानी

उदयपुर। सुरों की मण्डली उदयपुर द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह आगामी रविवार, 9 नवम्बर को शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की इस अवसर पर गीत-संगीत की मनभावन महफ़िल सजेगी, जिसमें सुर साधक अपनी पसंद के गीतों के माध्यम से दीपावली मिलन का उत्सव संगीत के सुरों से मनाएंगे। आयोजक मुकेश शर्मा, कैलाश केवल्या, नारायण लाल लोहार, रमेश दतवानी एवं लक्ष्मी आसवानी ने बताया कि इस स्नेह मिलन में लगभग 40 गायक-गायिकाएं हंसी, खुशी और मस्ती के माहौल में अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की विशेषता…
Read More
सेवा मन्दिर द्वारा ग्रामीण महिला दिवस का आयोजन

सेवा मन्दिर द्वारा ग्रामीण महिला दिवस का आयोजन

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, सेवा मंदिर के तत्वावधान में खेरवाड़ा प्रखंड में ग्रामीण महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बावलवाड़ा, पाटिया, सागवाड़ा, कल्याणपुर और सुवेरी जोन से लगभग 150 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेरवाड़ा प्रखंड समन्वयक नारायण जोशी ने की जबकि मुख्य अतिथि कोजवाड़ा प्रशासक अनिता मीणा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएसएमएम से विजय जैन और ऊर्जा विभाग से मन्नालाल डामोर उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में नारायण जोशी ने ग्रामीण महिलाओं की पारंपरिक जीवनशैली में आ रहे बदलाव, नई चुनौतियों और उन्नत कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में सेवा मंदिर द्वारा…
Read More
खेरवाड़ा पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम में कार्यवाही

खेरवाड़ा पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम में कार्यवाही

 (प्रतीक जैन)          खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र में थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में गश्त के दौरान कार्यवाही करते हुए हैड कांस्टेबल कमल कुमार ने पालिया फला लाराठी में कमलेश पुत्र मनु खराड़ी मीणा उम्र 35 साल से अवैध रूप से अपने कब्जे में रखकर परिवहन करते हुए 5 लीटर देसी हथकड़ महुआ शराब जब्त की। पुलिस जाब्ता देखकर आरोपी जरीकेन में भरी शराब को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बीट प्रभारी द्वारा आरोपी की पहचान की गई।थानाधिकारी राठौड़ ने बताया कि हैड कांस्टेबल गोविंद सिंह द्वारा दर्ज प्रकरण में अनुसंधान किया जा रहा है।
Read More
पुत्री के बिना बताए घर से कहीं चले जाने का मामला दर्ज

पुत्री के बिना बताए घर से कहीं चले जाने का मामला दर्ज

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पहाडा थाना क्षेत्र के असारी वाड़ा कलालिया फला निवासी प्रकाश पुत्र कांतिलाल उम्र 36 साल ने प्रकरण दर्ज कराया कि प्रार्थी की पुत्री 2 नवंबर को घर पर बिना कुछ बताएं कहीं चली गई। तीन-चार दिन तक आसपास एवं रिश्तेदारों में ढूंढने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। जिस पर प्रार्थी ने अभियुक्त प्रभु लाल पुत्र बंशीलाल डामोर निवासी असारी वाडा पर शक जाहिर करते हुए पुत्री को आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का गुरुवार को प्रकरण दर्ज कराया। थानाधिकारी उम्मेदी लाल ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक…
Read More
’सहस्त्र औदिच्य समाज की परिवार परिचय निर्देशिका का औदीच्य दिवस पर विमोचन’

’सहस्त्र औदिच्य समाज की परिवार परिचय निर्देशिका का औदीच्य दिवस पर विमोचन’

सहस्त्र औदीच्य समाज द्वारा औदीच्य दिवस विविध आयोजनों के साथ मनाया उदयपुर। औदिच्य दिवस पर सहस्त्र औदीच्य समाज की कार्यकारिणी द्वारा आज विविध आयोजनों के साथ आरम्भ हुआ। समाज अध्यक्ष इन्दिरा शर्मा ने बताया कि प्रातः से ही शहर के चार अलग-अलग क्षेत्रों सेक्टर -14, सेक्टर -3, 4, छोटी ब्रह्मपुरी और सुंदरवास क्षेत्र के निवासियों ने एकत्रित होकर प्रभात फेरी निकाली जिसमें उन क्षेत्रों के निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महासचिव राहुल व्यास ने बताया कि अपराह्न 3बजे समाज रूद्र मंडल द्वारा सेक्टर 14 स्थित देव चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया तत्पश्चात शाम को समाज के नवनिर्मित…
Read More
शहर की बावड़ियों की सफाई करने मे जुटा रोटरी क्लब दृष्टि,अब तक 27 हुई ,जनवरी तक 101 बावड़ियों की सफाई का लक्ष्य

शहर की बावड़ियों की सफाई करने मे जुटा रोटरी क्लब दृष्टि,अब तक 27 हुई ,जनवरी तक 101 बावड़ियों की सफाई का लक्ष्य

उदयपुर। हर स्वंय सेवी संस्था या समाज सेवी क्लब शहर की जनता की भलाई के लिये विभिन्न तरह के सेवा करते रहते है। ऐसे में रोटरी क्लब दृष्टि ने शहर की बावड़ियों की सफाई कर उनका पानी पीने लायक बनानंे का बीड़ा उठाया है। वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब ने शहर की 101 बावड़ियों की सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें से अब तक 27 बावड़ियों की सफाई कर उनका पानी पीने लायक बनाया जा चुका है। क्लब संरक्षक डाॅ.स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि क्लब अध्यक्ष अध्यक्ष विक्रमादित्यंिसंेह कृष्णावत, सचिव मोहित राजानी, वैशाली मोटवानी सहित अनेक सदस्यों ने बावड़ियों…
Read More
सात माह से फरार मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

सात माह से फरार मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

उदयपुर, 6 नवंबर : शहर की घंटाघर थाना पुलिस ने 55 किलोग्राम अवैध गांजा की खरीद-फरोख्त के मामले में सात माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी हितेश पुत्र अनिल निवासी एकलव्य कॉलोनी अम्बामाता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साथ ही दो सप्लायर — राणा पुत्र मणसी निवासी उपली जोगीवाड़ अम्बामाता और नरेश पुत्र नाथाराम निवासी गौपीपला थाना कोटड़ा को भी पकड़ा। थानाधिकारी कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र” के तहत ये कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि 8 अप्रैल 2025 को अम्बामाता थाना पुलिस ने 55 किलोग्राम गांजा बरामद किया था, जो हितेश कोटड़ा से खरीदा…
Read More
दो मंदिरों में चोरी की कोशिश, नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद

दो मंदिरों में चोरी की कोशिश, नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद

उदयपुर, 6 नवंबर : वल्लभनगर थाना क्षेत्र के नवानिया गांव में बुधवार देर रात दो मंदिरों में चोरी की कोशिश से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोर नकदी लेकर फरार हो गया, जबकि पास ही स्थित जगदीश मंदिर में चोरी का प्रयास असफल रहा। पुलिस के अनुसार रात करीब 2:21 बजे एक नकाबपोश युवक जगदीश मंदिर में लोहे का औजार लेकर घुसा। उसने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का मुंह ऊपर की ओर कर दिया और दानपेटी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद वह मंदिर से बाहर निकला और कुछ ही देर बाद…
Read More
हाइवे पर नशे में हुड़दंग मचा रहे चार गुजराती युवक गिरफ्तार

हाइवे पर नशे में हुड़दंग मचा रहे चार गुजराती युवक गिरफ्तार

गोगुंदा, 6 नवंबर : गोगुंदा हाईवे पर शराब के नशे में धुत्त होकर तेज रफ्तार में वाहन चला रहे चार युवकों को बेकरिया थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान लग्जरी कार सहित पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार कार में सवार चार युवक शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए हाइवे पर उत्पात मचा रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोगुंदा पुलिस को दी, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही कार सवारों ने यू-टर्न लेकर बेकरिया की ओर भागने की कोशिश की। सूचना पर थानाधिकारी बेकरिया…
Read More
कोटा में ऑपरेशन शिकंजा: ₹1-1 लाख के इनामी दो टॉप 10 मोस्ट वांटेड गिरफ्तार

कोटा में ऑपरेशन शिकंजा: ₹1-1 लाख के इनामी दो टॉप 10 मोस्ट वांटेड गिरफ्तार

• रणवीर चौधरी हत्याकांड में थे वाँछित, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद, बड़ी वारदात का मंसूबा हुआ विफल जयपुर 6 नवंबर। कोटा शहर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए शहर में एक बड़े आपराधिक योजना को विफल कर दिया है। मकबरा थाना टीम ने राजस्थान के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल दो कुख्यात बदमाशों अजय सिंह हाडा उर्फ अज्जू और महेश झांझोट को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपराधी कोटा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कोटा एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि…
Read More
error: Content is protected !!