Breaking News

एक करोड़ पच्चीस लाख के बिजनेस एक्सचेंज के साथ बीसीआई ने की नए साल में स्वर्णिम शुरुआत : मुकेश माधवानी

एक करोड़ पच्चीस लाख के बिजनेस एक्सचेंज के साथ बीसीआई ने की नए साल में स्वर्णिम शुरुआत : मुकेश माधवानी

तीनो चैप्टर्स बीसीआई अल्फा, उत्सव और युवा की संयुक्त बैठक आज उदयपुर। झीलों की नगरी के व्यापारिक परिदृश्य में बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल' (बीसीआई) ने साल 2026 की शुरुआत ऐतिहासिक धमाके के साथ की है। बीसीआई के माध्यम से शहर के उद्यमियों ने महज जनवरी और फरवरी माह के भीतर 1 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक का सफल बिजनेस एक्सचेंज (व्यापारिक आदान-प्रदान) कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सवा करोड़ के करीब पहुँचते इस व्यापारिक आंकड़े ने यह साबित कर दिया है कि बीसीआई का प्लेटफॉर्म न केवल नेटवर्किंग का जरिया है, बल्कि उदयपुर की अर्थव्यवस्था को गति देने…
Read More
देवेन्द्र धाम में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद,योग प्राकृतिक चिकित्सा शिविर

देवेन्द्र धाम में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद,योग प्राकृतिक चिकित्सा शिविर

महावीर जन कल्याणक पर सेवा का संकल्प लाभान्वित हुए 150 से अधिक आमजन उदयपुर 17 मार्च। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट एवं मदनमोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में श्री देवेंद्र धाम प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनमानस ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व महापौर एवं ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी विरेंद्र डांगी तथा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्राचार्य  प्रोफेसर अशोक कुमार शर्मा के आतिथ्य में हुआ। इस…
Read More
आज शहर में छाएगा भगवा रंग, निकलेगी भव्य भगवा चारपहिया वाहन रैली

आज शहर में छाएगा भगवा रंग, निकलेगी भव्य भगवा चारपहिया वाहन रैली

आज दिखेगा सनातन उत्साह, भगवा वाहन रैली से गूंजेगा शहर आज निकलेगी भगवा वाहन रैली, संतों के सानिध्य में शोभायात्रा की तैयारियां उदयपुर, 17 मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में आयोजित नवसंवत्सर उत्सव के अंतर्गत 18 मार्च को भगवा चार पहिया वाहन रैली निकली जाएगी। समिति के संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि भगवा चार पहिया वाहन रैली आज 18 मार्च को सायं 3 बजे महाकाल मंदिर, रानी रोड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए सब-सिटी सेंटर पर समाप्त होगी। रैली का मार्ग महाकाल…
Read More
उदयपुर में 21 मार्च को सजेगा ‘राजस्थान टूरिज्म सम्मान-2026’ का मंच, पर्यटन जगत की दिग्गज हस्तियों का होगा जमावड़ा

उदयपुर में 21 मार्च को सजेगा ‘राजस्थान टूरिज्म सम्मान-2026’ का मंच, पर्यटन जगत की दिग्गज हस्तियों का होगा जमावड़ा

उदयपुर। राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र के सतत विकास, नवाचार और रेस्पोंसिबल टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) आगामी 21 मार्च 2026 को झीलों की नगरी उदयपुर में ‘राजस्थान टूरिज्म सम्मान-2026’ का भव्य आयोजन करने जा रहा है। इस गरिमामयी समारोह में पर्यटन उद्योग से जुड़ी देश-प्रदेश की प्रमुख हस्तियां, होटल व्यवसायी, ट्रैवल प्रोफेशनल्स, टूर ऑपरेटर्स, रेस्टोरेंट संचालक, हॉस्पिटैलिटी एक्सपर्ट्स और पर्यटन उद्यमी एक मंच पर एकत्रित होंगे। यह आयोजन न केवल पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करेगा, बल्कि पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के…
Read More
जैनाचार्य देवेंद्र महिला संस्थान ने मनाया होली स्नेहमिलन समारोह  

जैनाचार्य देवेंद्र महिला संस्थान ने मनाया होली स्नेहमिलन समारोह  

रंजना छाजेड़ अध्यक्ष एवं वनिता पामेचा मंत्री बनीं उदयपुर। जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान ने देवेन्द्र धाम में कार्यक्रम होंली सेनपह मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें सवा सौ से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। मंडल की बहनों ने होली डांस व होली पर गाने व हंसी से ओतप्रोत हाऊजी खेली। मंडल की महामंत्री श्रीमती इंदिरा चोरड़िया ने कार्यकारिणी सदस्यो को उपरने पहना कर सभी को त्यौहार की बधाई दी। मण्डल की अध्यक्ष स्व.संध्या नाहर की स्मृति में जैन परिवारों की ओर  राशन के किट व एक विद्यार्थी को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। मंडल की मार्गदर्शिका व सरक्षिका…
Read More
मेवाड़ क्षत्रिय मित्र कल्याण समिति के द्विवार्षिक चुनाव, साधारण सभा एवं फागोत्सव सम्पन्न

मेवाड़ क्षत्रिय मित्र कल्याण समिति के द्विवार्षिक चुनाव, साधारण सभा एवं फागोत्सव सम्पन्न

उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय मित्र कल्याण समिति की वार्षिक साधारण सभा एवं वार्षिक उत्सव रविवार को श्रीमान रणजीत सिंह सोनीगरा की अध्यक्षता में श्री अमरख जी महादेव मंदिर परिसर में फागोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सभा में सभी पदाधिकारियों के साथ महिला सदस्यों एवं युवा शक्ति ने भी उत्साह के साथ फागोत्सव मे भाग लिया। साधारण सभा में आगामी द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव दो चुनाव अधिकारियों श्रीमान गिरिराज गुर्जरगोड़ एवं श्रीमान सोहन लाल  शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न कराये गए जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमान परबत सिंह चुण्डावत को  अध्यक्ष, श्रीमान मोहन सिंह शक्तावत एवं सज्जन सिंह राजावत…
Read More
राजस्थान का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व -डॉ. श्रीनिवास महावर

राजस्थान का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व -डॉ. श्रीनिवास महावर

जनमत मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास महावर ने बताया कि राजस्थान, जिसे वीरों की धरती कहा जाता है, भारत का सबसे बड़ा राज्य है,जो अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और अ‌द्वितीय परंपराओं के लिए जाना जाता है। राजस्थान दिवस मनाने की परंपरा 1949 से शुरू हुई थी और इसे मानने की तारीख प्रति वर्ष 30 मार्च थी। इसी दिन 1949 ई. में 19 रियासतों, और तीन ठिकानों (नीमराना , लावा और कुशलगढ़ )  को मिलाकर राजस्थान का गठन किया गया था।   लेकिन इस बार राजस्थान दिवस 19 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। क्योंकि इस दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा…
Read More
‘पंच परिवर्तन’से समाज में सकारात्मक बदलाव का शंखनाद होगा इस बार का नववर्ष उत्सव

‘पंच परिवर्तन’से समाज में सकारात्मक बदलाव का शंखनाद होगा इस बार का नववर्ष उत्सव

-18 को चारपहिया रैली से होगा पांच दिवसीय आयोजनों का शुभारंभ भारतीय नववर्ष: वैज्ञानिक आधार और सांस्कृतिक महत्व की तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सनातन नवसंवत्सर का उत्सव: शहर में धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला -उदयपुर में 18 मार्च को भगवा वाहन रैली, 22 मार्च को भव्य शोभायात्रा और धर्मसभा  उदयपुर, 16 मार्च। भारतीय नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन का अवसर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा और वैज्ञानिक कालगणना का प्रतीक है। इस वर्ष उदयपुर में भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति द्वारा होने जा रहे नवसंवत्सर उत्सव को समाज में सकारात्मक परिवर्तन के संदेश से जोड़ते हुए “पंच परिवर्तन”के संकल्प के साथ…
Read More
माहेश्वरी महिला गौरव संगठन ने गाजे-बाजे के साथ निकाली गणगौर ईसर की सवारी  

माहेश्वरी महिला गौरव संगठन ने गाजे-बाजे के साथ निकाली गणगौर ईसर की सवारी  

- माहेश्वरी महिला गौरव संगठन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न उदयपुर, 16 मार्च। माहेश्वरी महिला गौरव संगठन की ओर से सोमवार को गणगौर उत्सव व संगठन का शपथ ग्रहण समारोह निजी रिसोर्ट में आयोजित किया गया। संगठन की अध्यक्षा आशा नरानीवाल ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल्या गट्टानी व जनक बांगड़ ने की। सभी सदस्याएं सज धज कर सेवरों के साथ नृत्य करते हुए गाजे-बाजे के साथ गणगौर ईसर की सवारी निकाली। इस अवसर पर संगठन की बहिन मंजू गांधी के प्रदेश सचिव व रेखा असावा के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर उनका स्वागत-…
Read More
महावीर जयंती महोत्सव : महाराणा भूपाल चिकित्सालय में फल व बिस्किट वितरित  

महावीर जयंती महोत्सव : महाराणा भूपाल चिकित्सालय में फल व बिस्किट वितरित  

- महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का पांचवां दिवस सेवा कार्य को समर्पित - सेवा कार्य : भोजन वितरण - पांच स्थानों पर फूड ड्राइव का आयोजन आज - श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव में आयोजनों की श्रृंखला का पांचवां दिन उदयपुर 16 मार्च ।  सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में  श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में पांचवें दिन सोमवार को संभाग के सबसे बड़े हॉस्पीटल महाराणा भूपाल चिकित्सालय में फल एवं बिस्किट वितरण किया गया। परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत…
Read More
error: Content is protected !!