विश्व जल दिवस पर अणुव्रत समिति द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर, 22 मार्च। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में अणुव्रत समिति के निर्देशन में महाराणा भोपाल चिकित्सालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में जल के महत्व, बढ़ते जल संकट तथा जल संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि विश्व जल दिवस प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा जल संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर वैश्विक समस्या बनता…
