कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया अंतरराष्ट्रीय क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन
26 व 27 अप्रैल को उदयपुर की फिजाओं में बहेगी शास्त्रीय नृत्य-संगीत की खुशबू उदयपुर, 22 मार्च। कथक आश्रम उदयपुर एवं ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 26 व 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले 6वें इंटरनेशनल क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन जयपुर में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री (उद्योग, वाणिज्य व खेल मंत्री) द्वारा किया गया। फेस्टिवल आयोजक चंद्रकला चौधरी ने बताया कि 26 अप्रैल को प्रातः फेस्टिवल का शुभारंभ होगा। दिनभर शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियां होंगी, वहीं प्रतिदिन सायंकाल विशेष प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। कर्नल…
