लगभग 6000 विद्यार्थियों का टेब के माध्यम से परखा गया बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल
उदयपुर। शिक्षा मंत्रालय द्वारा निपुण भारत मिशन के तहत पढ़ने और समझने की क्षमता तथा गणितीय कौशल का पता लगाने के लिए परख एनसीईआरटी न्यू दिल्ली के तत्वाधान में राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर द्वारा दिनांक 24 एवं 25 अप्रैल 2026 को राज्य के समस्त 41 जिलों के 511 चयनित विद्यालयों में फाऊंडेशनल लर्निंग स्टडी 2026 डाइट के माध्यम से सफलता पूर्वक संपादित हुआ। इस राज्य व्यापी सर्वेक्षण में कक्षा तीन उत्तीर्ण होकर कक्षा चार में अध्यनरत लगभग 6000 विद्यार्थियों के पढ़ने लिखने एवं संख्या ज्ञान के कौशल का आकलन किया गया l इस साक्ष्य आधारित सर्वेक्षण…
