आयड़ जैन तीर्थ में गूंजा जिन शासन का जयघोष
उदयपुर, )। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में प्रन्यास प्रवर निरागरत्न मुनि की निश्रा में चरम तीर्थाधिपति, आसन्न उपकारी भगवान महावीर स्वामी के 2583वें केवलज्ञान कल्याणक एवं जैन शासन स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय शासन समर्पण महोत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में समापन आयड़ तीर्थ में हुआ। समापन अवसर पर आयोजित शासन ध्वज वंदना कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को आयड़ जैन तीर्थ पर शासन ध्वज वंदना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रन्यास…
