जनगणना – 2027
उदयपुर, 27 अप्रैल। जनगणना 2027 के तहत् उदयपुर जिले के समस्त उपखण्ड जनगणना अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार, चार्ज जनगणना अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका का एक दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन), दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि आगामी दिवसों में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण और मकानगणना का कार्य 1 मई 2026 से 14 जून 2026 तक जिले में चरणबद्ध तरीके से संपादित किया जाएगा। इसके तहत स्वगणना 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक वेब पोर्टल के माध्यम से आमजन के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से परिवार का मुखिया अपनी सुविधा के अनुसार स्वयं परिवार संबंधी विवरण उपलब्ध करा सकते हैं। उसके बाद फील्ड कार्य प्रगणकों और सुपरवाईजर्स 16 मई से 14 जून 2026 तक किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य तय समयसीमा मे चरणबद्ध तरीके पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल जनगणना है, पहली बार हम कागजों के बजाय मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल रूप से डेटा संकलित करेंगे।
स्वगणना के लिए 1 मई 2026 को समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण स्वयं स्व-गणना करें एवं अपने अधीनस्थ कार्मिकों से भी स्व-गणना करावें। इसके अतिरिक्त स्व-गणना कार्यक्रम के लिए 1 मई से 15 मई 2026 तक कैलेण्डर जारी किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर स्वगणना करवाई जाए। जनगणना निदेशालय, जयपुर के जिला समन्वयक डॉ पुलकेश शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण एंव मकानों की गणना के संबंध मे परिवार के मुखिया एवं सदस्यों से 34 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की है। इसके तहत् आमजन द्वारा जनगणना 2027 से संबंधित जनगणना कार्यों में पूर्ण सहयोग करना और जनगणना अधिकारियों/प्रगणकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों की सही एवं स्पष्ट सूचना उपलब्ध करवाएं। साथ ही जनगणना की सूचना एकत्र करने आने वाले जनगणना अधिकारियों को मकान या अन्य स्थान में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने अधिसूचना के प्रावधान के बारे मंे विस्तार से बताया। जनगणना आंकड़ों की गोपनीयता अधिनियम 1948 की धारा 15 के अनुसार तथा सूचना के अधिनियम 2005 की धारा 8(1)म के अनुसार प्रकटीकरण से छूट प्रदान की गई है इस संबध मंे तकनिकी पहलुओं के बारे में समस्त चार्ज जनगणना अधिकारीयो को अवगत कराया।
आगामी कार्यक्रम में जिले के कुल 4394 प्रगणक सुपरवाईजर्स के चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण 30 अप्रैल से 13 मई 2026 तक संपादित किए जाएंगें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गिर्वा एसडीएम अवुला सांईकृष्ण, उपजिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग पुनीत शर्मा एवं सहायक निदेशक राजेन्द्र खटीक एवं जिला स्तरीय मास्टर टेªनर बनवारी लाल बुम्बरिया एवं जयेश ओझा उपस्थित रहे।
