उदयपुर राजमहल में दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी मेवाड़ को
जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक पदाधिकारियों ने दी पुष्पांजलि उदयपुर, 19 सितम्बर। मेवाड़ की दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी मेवाड़ के निधन पर उदयपुर राजमहल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मेवाड़ सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, सामाजिक पदाधिकारियों, उदयपुर पत्रकार संघ के सदस्यों एवं क्षत्रिय समाज के विभिन्न घरानों के सदस्यों ने उपस्थित होकर राजमाता साहिबा को पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित गणमान्यजनों ने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं मेवाड़ राजपरिवार के सदस्यों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें ढांढस बंधाया। उपस्थितजनों ने राजमाता साहिबा के प्रति अपनी श्रद्धा…
