जैन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने वाले डॉ. एस.पी. भारिल्ल ‘जैन रत्न सम्मान’ से विभूषित
शाश्वत धाम में सकल जैन समाज ने किया भव्य अभिनंदन, आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान को मिली सर्वाेच्च मान्यता उदयपुर, 10 जून। डबोक स्थित शाश्वत धाम में श्री कुन्दकुन्द कहान वीतराग विज्ञान शिक्षण समिति उदयपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय आवासीय जैन एज्यूकेशनल कैम्प के दौरान देश के प्रख्यात चिंतक, अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक डॉ. एस.पी. भारिल्ल को जैन समाज के सर्वाेच्च सम्मान “जैन रत्न सम्मान” से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर सकल जैन समाज एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका भव्य अभिनंदन किया। शिक्षण समिति के निदेशक, शाश्वत धाम के मंत्री एवं राजस्थान गौरव डॉ.…
